रामपुर: किन्नर हत्या मामले में जीजा समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कब्रिस्तान के पेड़ पर 15 दिन पूर्व लटका मिला था शव

रामपुर: किन्नर हत्या मामले में जीजा समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सैदनगर/रामपुर, अमृत विचार। अजीमनगर थाना क्षेत्र में किन्नर की हत्या के आरोप में जीजा समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। 15 दिन पहले गांव के कब्रिस्तान में किन्नर का शव लटका मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद मामले की जांच शुरू कर दी थी। सीओ टांडा ने बताया कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी होगी।

घटना थाना क्षेत्र के बगरौआ गांव की थी। गांव निवासी अली अहमद की बेटी अमरीन उम्र 17 वर्ष घर पर ही रहती थी। परिजनों के मुताबिक किशोरी में किन्नरों वाले गुण थे। 15 दिन पूर्व किन्नर घर से मजार पर जाने के लिए गई थी। किन्नर वापस नहीं आई तो घर वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली किन्नर का शव गांव के कब्रिस्तान में एक पेड़ पर लटका हुआ है।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने  शव को पेड़ से उतारा। पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने किन्नर का शव परिजनों के हवाले कर दिया। कुछ दिन बीतने के बाद परिजनों को जानकारी मिली ,उनकी किन्नर बेटी की हत्या के बाद शव को पेड़ में लटकाया गया था। मृतक की माता की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी जीजा मतलूब और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ टांडा केएन आनंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी होगी।

यह भी पढ़ें:-झारखंड: संविधान सम्मान सम्मेलन में बोले राहुल गांधी- भाजपा कर रही है संविधान पर हमला