कानपुर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति उदितपत सिंघानिया समेत पांच पर FIR, जानें- क्यों उनके ही पौत्र को खटखटाना पड़ा कोर्ट का दरवाजा

फजलंगज थानाक्षेत्र का मामला, पौत्र प्रनवपत सिंघानिया ने कोर्ट से ली मदद

कानपुर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति उदितपत सिंघानिया समेत पांच पर FIR, जानें- क्यों उनके ही पौत्र को खटखटाना पड़ा कोर्ट का दरवाजा

कानपुर, अमृत विचार। शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति हेमंत पत सिंघानिया के पौत्र प्रनवपत सिंघानिया ने फजलगंज थाने में कोर्ट के जरिए चाचा शरदपत सिंघानिया, उनके बेटे उदितपत सिंघानिया, विदुषपत सिंघानिया और चाची मीनाक्षी सिंघानिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 

राधाकुंज कालपी रोड निवासी प्रनवपत सिंघानिया ने दर्ज एफआईआर में बताया कि उसके बाबा हेमंतपत सिंघानिया अपने पिता राधाकिशन सिंघानिया के बाद बलदेव जी महाराज ट्रस्ट के चेयरमेन हुए थे।

उसके चचेरे भाई उदितपत सिंघानिया और विदुषपत ने बाबा को धोखा देकर उनके जीते जी 7 अक्टूबर 13 को स्टैंडर्ड चार्टड बैंक शाखा न्यू फ्रेंडस कालोनी नई दिल्ली में बाबा के कूटरचित हस्ताक्षर बनाकर व केनरा बैंक शाखा न्यू फ्रेंडस कालोनी दिल्ली में बचत खाता खुलवाया था।

दोनों लोगों ने बैंक अथॉरिटी को पत्र व्यवहार के लिए उदितपत सिंघानिया के ऑफिस के पते डी-501 ओमेक्स रायल रेजीडेंसी का प्रयोग करने के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया था। जिसमें बाबा को इन खातों की जानकारी न हो पाई इन दोनों की मां मीनाक्षी व पिता शरदपत सिंघानिया चारों लोगों ने मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार करके बैंक में खाते खोले हैं जिसके बाद बाबा हेमंतपत सिंघानिया के नाम पर लोगो से करोड़ों रुपये इन खातों में लेकर स्थानान्तरित कर लिए हैं।

एफआईआर में बताया कि उदितपत सिंघानिया व विदुषपत सिंघानिया ने बाबा के नाम से लिए गए करोड़ों रुपयों का वह भी हकदार था, जिसे आरोपियों ने कूटरचित खातों के माध्यम से हड़प लिया है। बाबा की मृत्यु 16 सितंबर 20 को हो गई।

जिसके बाद कई लोग जब दिए गए धन की वसूली के लिए आवास पर आने लगे, तब उसे इस धोखाधड़ी का पता चला। उसने अपने दोस्त सुयश अस्थाना को इस जालसाजी की शिकायत के लिए सलाह मशविरा करने के लिए बुलाया।

इसकी जानकारी उसके सगे भाई अद्वैत सिंघानिया को होने पर उसने धमकी दी कि दोनों चचेरे भाई द्वारा किए गए इस कार्य में बाधा न डालो नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। एफआईआर में बताया कि 10 जून 24 की शाम सुयश अस्थाना उसके घर आया और उसके घर के अन्दर आते ही अद्वैत सिंघानिया ने उस पर बैट से हमला कर दिया।

थाना पुलिस ने सुयश का मेडिकल कराया परन्तु आरोपी पर कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब सभी लोग उसे भी जान से मारने की धमकी दे रहे है। फलजगंज थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

ताजा समाचार

कानपुर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति उदितपत सिंघानिया समेत पांच पर FIR, जानें- क्यों उनके ही पौत्र को खटखटाना पड़ा कोर्ट का दरवाजा
वायनाड उपचुनाव: भाजपा ने प्रियंका गांधी के खिलाफ नाव्या हरिदास को मैदान में उतारा
Karwa Chauth 2024: लखनऊ में सर्राफा बाजार की बल्ले-बल्ले, 12 लाख में बिका सोने का करवा
बहराइच: नगर पंचायत अध्यक्ष पयागपुर की गई कुर्सी, राज्यपाल ने की संस्तुति, जानें वजह
मुरादाबाद: पति से हुआ झगड़ा तो महिला ने मासूम बेटे को पुल से फेंका, बेटी को भी नदी में डुबो कर किया मारने का प्रयास
रामपुर: दुष्कर्म को दोषी को 20 साल की सजा, 1.15 लाख का जुर्माना