मुरादाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 45 लाख रुपये की अफीम के साथ महिला गिरफ्तार...झारखण्ड से लुधियाना जा रही थी

मुरादाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 45 लाख रुपये की अफीम के साथ महिला गिरफ्तार...झारखण्ड से लुधियाना जा रही थी

मुरादाबाद। मुरादाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 45 लख रुपए की अफीम के साथ एक महिला को गिरफ़्तार किया है। 40 साल की महिला अलग-अलग राज्यों में अफीम की सप्लाई करती थी। महिला अफीम लेकर झारखण्ड से लुधियाना जा रही थी। लेकिन, चकिंग के दौरान मुरादाबाद पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया। 

एक महिला झारखंड के लुधियाना में अफीम की सप्लाई पहुंचाने के लिए बस से जा रही थी। मुरादाबाद रोडवेज पर पुलिस चेकिंग कर रही थी, जिसे देख महिला डर गई। महिला बस से उतरी और पैदल ही सड़क के किनारे किनारे चल दी। महिला आगे चलकर सवारी का इंतजार करने लगी। पुलिस ने महिला को भांप लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया। पुलिस को महिला के पास से अफीम बरामद हुई। फिलहाल पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर जेल भेजने की तैयारी कर ली है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया।