व्यापारियों की चेतावनी से बैकफुट पर आया पीडीए, नोटिस वापस लेने की तैयारी

व्यापारियों की चेतावनी से बैकफुट पर आया पीडीए, नोटिस वापस लेने की तैयारी

प्रयागराज, अमृत विचार। महाकुंभ को लेकर शहर के प्रमुख जगहों पर निर्माण किये गये मकानो को और  प्रतिष्ठानों को एक ही रंग में रंगे जाने के मामले मे शनिवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के उपाध्यक्ष (वीसी) और व्यापार मंडल के पदाधिकारी के बीच एक अहम बैठक हुई।

मकानो और प्रतिष्ठानो को एक रंग में रंगे ना जाने का विरोध कर रहे व्यापारियों ने नोटिस दिए जाने के मामले में वीसी से वार्ता की गई। व्यापारियों का आक्रोश देख वीसी ने अपने फैसले को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को दिया गया नोटिस वापस लिया जाएगा। 

शहर पश्चिमी व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों ने लिखित रूप से यह आदेश मांगा है। इस मौके पर अध्यक्ष अखिलेश सिंह, महामंत्री धनंजय सिंह, सिविल लाइंस व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील खरबंदा, प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राणा चावला, आनंद अग्रवाल, शिव शंकर सिंह, संजीव अग्रवाल, राजेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: अदालत ने ड्रग तस्कर को सुनाई दस साल कठोर कारावास की सजा, एक लाख जुर्माना भी लगाया