BJP नेता के घर आई पाकिस्तानी दुल्हनिया, बेटे ने रचाई ऑनलाइन शादी, देखें वीडियो

BJP नेता के घर आई पाकिस्तानी दुल्हनिया,  बेटे ने रचाई ऑनलाइन शादी, देखें वीडियो

लखनऊ, अमृत विचारः प्यार अगर सच्चा हो तो सरहद की दिवारें भी छोटी पड़ जाती हैं। भारत-पाकिस्तान दोनो मुल्कों में भले ही कितनी जंग छिड़ी हुई हो, लेकिन दोनो मुल्कों में लोगों के दिल मिल रहे हैं। ऐसा हम यूं ही नहीं कह रहे बल्कि जौनपुर का दूल्हा और लाहौर की दुल्हन का ऑनलाइन निकाह काफी सुर्खियां बरोट रहा है। जौनपुर निवासी बीजेपी नेता के बेटे की शादी पाकिस्तान के लाहौर शहर मे तय हुई थी, लेकिन वीजा न मिलने के कारण निकाह में अर्चन आ रही थी। ऐसे में आखिरकार दोनों मुल्कों के मौलाना ने शुक्रवार की रात दोनो का ऑनलाइन निकाह करा दिया।

जहां एक और जौनपुर में भाजपा नेता के निकाह में सैकड़ो बाराती भी शामिल हुए और दोनो की शादी के गवाह बने। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के लाहौर में भी दुल्हन के यहां शागी के लिए लोग इकठ्ठा हुए। निकाह में दोनों पक्षों का ऑनलाइन कबूलनामा हुआ। अब दुल्हन की पाकिस्तान से वीजा मिलने के बाद विदाई होगी तब तक दूल्हे राजा को बेगम का इंतजार करना होगा। 

वीजा जारी नहीं होने पर ऑनलाइन किया निकाह  

शहर के मखदूमशाह अढहन निवासी और भाजपा सभासद तहसीन शाहिद ने एक साल पहले, अपने बड़े बेटे मोहम्मद अब्बास हैदर की शादी अपने पाकिस्तान के लाहौर में रहने वाले  रिश्तेदार अंदलीप जहरा से तय कर दी थी। शादी करने के लिए उच्चायुक्त में वीजा भी अप्लाई कर दिया था, लेकिन वीजा क्लीयर ही नहीं हो रहा था। जैसे-जैसे शादी की तारीख नजदीक आती गई, दोनो परिवार में शादी को लेकर चिंता बढ़ती जा रही थी। 

इस दौरान पाकिस्तान में लड़की की मां राना यास्मीन जैदी की तबीयत काफी खराब हो गई। वह आईसीयू में भर्ती थीं, ऐसी हालत में भाजपा नेता तहसीन शाहिद ने ऑनलाइन शादि का प्रस्ताव रखा। तहसीन शाहिद ने लाहौर फोन से बातचीत कर ऑनलाइन शादी कराने का फैसला लिया और शुक्रवार की रात इमामबाड़ा कल्लू मरहूम में तहसीन शाहिद अपने साथ टीवी स्क्रीन पर सभी के सामने ऑनलाइन निकाह करवा दिया। 

वीजा जल्द जारी करने की अपील 

निकाह होने के बाद दूल्हे मो. अब्बास हैदर ने भी लड़की की विदाई के लिए वीजा को जल्द जारी करने की अपीव की। वहीं शादी मे. जिले सम्मानित नागरिकों के साथ भाजपा एमएलसी बृजेश सिंह प्रिशु भी मौजूद थे, सभी ने शादी के लिए दूल्हे और उनके पिता को मुबारकबाद दी। 

यह भी पढ़ेः Mahakumbh-2025 में समुद्र मंथन के 14 रत्नों पर आधारित बनेंगे 30 अस्थायी गेट