बदायूं: बच्ची की हत्या करने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, सिपाही को लगी गोली

शनिवार तड़के पुलिस को देखते ही करने लगा फायरिंग

बदायूं: बच्ची की हत्या करने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, सिपाही को लगी गोली

बदायूं, अमृत विचार। बिल्सी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को सात साल की बच्ची की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंची तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। एक सिपाही को गोली लगी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। आरोपी के पैर में गोली लगी। दोनों घायलों का इलाज कराया गया है। हत्यारोपी ने बताया कि शराब के नशे में उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। बच्ची चिल्लाई तो उसे मार दिया। आरोपी को जेल भेज जाएगा।

शुक्रवार को कस्बा बिल्सी क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी सात साल की बच्ची दुकान पर समान खरीदने गई थी। वह लापता हो गई। शाम पांच बजे परिजनों ने तलाशा लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका। रात लगभग 9 बजे बच्ची का शव हार्टमैन स्कूल के बराबर खंडहर की अलमारी में चादर में लिपटा मिला। एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने देर रात मौका मुआयना किया। खुलासे का निर्देश दिया। रात में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसके आधार पर कस्बा के मोहल्ला तीन निवासी जाने आलम पुत्र रियाजुद्दीन उर्फ रियाज अहमद के घटना करने का पता चला। 

पुलिस उसके घर पहुंची तो वह फरार हो गया। शनिवार तड़के लगभग साढ़े 4 बजे वह कस्बा से बीनपुर जाने वाले मार्ग पर नज़र आया। देखते ही उसने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। सिपाही मनोज कुमार गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने फायर किया तो आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। वह मौके पर गिर गया। उसके पास से एक तमंचा, एक जिंदा व 4 खोखा कारतूस बरामद किए। उसने जुर्म कबूल किया है। बताया कि वह शराब के नशे में था। बच्ची को खंडहर में ले गया था। जहां बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास क़िया। बच्ची ने शोर मचाया तो उसने सिर पर ईंट से प्रहार करके हत्या कर दी। एसपी देहात केके सरोज ने बताया कि मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- Badayun murder: पूर्व सभासद की नातिन का अपहरण, सिर कूचकर और गला काटकर हत्या

ताजा समाचार

CSU: शास्त्रीय भाषा के रूप में जुड़ी नई भाषाएं, पालि के विकास के लिए कार्य करेगी केन्द्र सरकार
Sunny Deol Birthday : बर्थडे पर सनी देओल का फैंस को सरप्राइज, रिलीज किया फिल्म 'जाट' का धमाकेदार पोस्टर
रोहिणी नक्षत्र के अद्भुत संयोग में मनाया जाएगा करवा चौथ का पर्व: ये है चंद्रोदय का समय, जानें क्यों होती है चंद्रमा की पूजा 
'हम यूपी उपचुनाव नहीं लड़ेंगे', LJP चीफ चिराग पासवान ने किया ऐलान
इस दिन मनाया जाएगा दीपावली का पर्व, ये है शुभ मुहूर्त, जानें- कैसे करें माता लक्ष्मी की पूजा
मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों ने बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए मांगे थे 50 लाख रुपये