विरोध के बीच बोले मंत्री दिनेश सिंह- मैंने वही कहा जो प्रियंका गांधी ने कहा था...

विरोध के बीच बोले मंत्री दिनेश सिंह- मैंने वही कहा जो प्रियंका गांधी ने कहा था...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के आवास के बाहर शुक्रवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री दिनेश सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया।

वहीं जब एक न्यूज एजेंसी ने मंत्री मंत्री दिनेश सिंह उनके बयान को लेकर बात की तो उन्होंने कहा  कहा, "प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं बुजुर्ग हो गई हूं। वही मैंने कह दिया कि प्रियंका गांधी बुजुर्ग हो गई हैं। इसके लिए मैं कौन सी माफी मांगूंगा। अगर प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश छोड़कर वायनाड जाएंगी तो सवाल खड़ा होगा। प्रियंका गांधी ने कहा था कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं। मैंने यही कहा कि लड़की लड़ नहीं पाई, वायनाड भाग गई। इसमें कौन सी गलत बात मैंने कही?। 

ये भी पढ़ें- यूपी में बढ़ रहा वन्य जीवों का खतरा, भेड़ियों के बाद लकड़बग्घा की दहशत, मां-बेटे को किया लहूलुहान