पीलीभीत: अचानक गिरा तो फिर उठा ही नहीं मजदूर, खमीर फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थियों में मौत

पीलीभीत: अचानक गिरा तो फिर उठा ही नहीं मजदूर, खमीर फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थियों में मौत

मझोला, अमृत विचार। खमीर फैक्ट्री में पिछले कई माह से मजदूरी कर रहे फिरोजाबाद के श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लेबर कैंप से कार्य स्थल पर जाते वक्त उसकी मौत हुई। शव खेत में पड़ा होने पर ग्रामीणों ने सूचना दी। अमरिया पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिरोजाबाद  जनपद के थाना मदसैना के ग्राम साडमई के रहने वाले कमल किशोर (47) पुत्र कंचनलाल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे।  अमरिया तहसील क्षेत्र के ग्राम भरा पचपेड़ा में खमीर फैक्ट्री बन रही है। इसे लेकर कई माह से काम चल रहा है। इसी में कमल किशोर मजदूरी करने के लिए आए थे। कुछ ही दूरी पर श्रमिकों के रहने की व्यवस्था की गई है। कमल किशोर के साथ आए कई मजदूर वापस भी जा चुके थे।  बुधवार सुबह वह लेबर कैंप से मजदूरी वाले स्थल पर जाने के लिए रवाना हुए। उनका काम निर्माण कार्य को आए मटेरियल को उतरवाने का था। मगर, रास्ते में ही उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुजिया कॉलोनी के नीचे खाली पड़े खेत में श्रमिक कमल किशोर मृत हालत में मिला। कुछ ही देर में मौके पर काफी लोग जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बिरहनी चौकी प्रभारी जयदेव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों से जानकारी की गई। जिसमें कुछ लोगों का कहना था कि कमल किशोर चलता हुआ आ रहा था और अचानक गिर गया। इसके बाद उठा ही नहीं। पुलिस ने पहचान पत्र से शिनाख्त की। इसके बाद उसके परिवार को भी सूचना दे दी गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। मृतक के तीन पुत्र और एक पुत्री है।

ताजा समाचार

बदायूं: युवक के साथ हुई इतने लाख की धोखाधड़ी...डीजीपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
High Court ने सरकारी कर्मचारियों के वैवाहिक विवाद को लेकर दिया बड़ा फैसला, कहा- गुजारा भत्ता भुगतान के लिए बनाये जायें नियम
हरियाणा: नायब सिंह सैनी कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, PM मोदी और शाह भी होंगे शामिल
अमरोहा: पुरानी रंजिश में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर की थी हत्या, 27 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल
प्रयागराज: रामलीला सामाजिक जिम्मेदारियों का कराती है एहसास- रुचि तिवारी 
मुरादाबाद के युवक की बदायूं में गला रेत कर हत्या, हत्यारों ने जमीन में जमीन में दबाया शव, तीन ममेरे भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज