रामपुर: 15 को आएंगी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, तैयारियां शुरू

एएसपी ने रजा लाइब्रेरी और पुलिस लाइन में बन रहे हेलीपैड का किया निरीक्षण

रामपुर: 15 को आएंगी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, तैयारियां शुरू

रामपुर,अमृत विचार। 15 अक्टूबर को प्रदेश की राज्यपाल रामपुर आ रही हैं। इसे लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को एएसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने रजा लाइब्रेरी व पुलिस लाइन में बन रहे हेलीपेड और कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। इस दौरान शहर और सिविल लाइन इंस्पेक्टर भी मौजूद रहे

रजा लाइब्रेरी के 250 वर्ष पूर्ण होने पर 3 से 7 अक्टूबर तक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इसमें राज्यपाल को आना था, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते वह नहीं आ सकी थीं। 7 अक्टूबर को राज्यपाल रजा लाइब्रेरी के कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ी थीं। उन्होंने शीघ्र ही रामपुर आने का आश्वासन दिया था। अब राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 15 अक्टूबर को यहां आ सकती हैं। इसे लेकर अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में बन रहे हेलीपैड, रजा लाइब्रेरी, क्लेक्ट्रेट परिसर आदि की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहां तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रजा लाइब्रेरी के निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र ने बताया कि राज्यपाल 15 अक्टूबर को रजा लाइब्रेरी आएंगी। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस के हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से कार द्वारा वह रजा लाइब्रेरी पहुंचेंगी।

ताजा समाचार