आज का राशिफल। 08 अक्टूबर, 2024

आज का राशिफल। 08 अक्टूबर, 2024

मेष     

आज कार्यक्षेत्र में आपको नई-नई उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी कार्य रुक सकते हैं। समाज में आपको परेशानी उठानी पड़ेगी। मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। आपको ईर्ष्यालु व्यवहार से आपको बचना चाहिए।

वृष

आज आपकी दबी हुई प्रतिभा लोगों के सामने निखर कर आयेगी। आपको व्यवसाय में बड़ा लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ आपके शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। शेयर मार्केट में बहुत बड़ा निवेश करने से पहले सावधानी रखनी चाहिए।

मिथुन

आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। निम्न रक्तचाप के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। दूसरों के मन की बातें आप समझ लेंगे। किसी विशेष मुद्दे को लेकर मित्रों से झगड़ा हो सकता है। बदलते मौसम को लेकर अपना बचाव करें।

कर्क

आज आप अपने लक्ष्य को लेकर थोड़े कन्यूज़ हो सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप थोड़े चिन्तित रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को जॉब के नए ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

सिंह

आज व्यापार में कर्ज न लें वरना चुकाने में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। आज अत्यधिक काम के कारण आपको थकान हो सकती है। फेफड़ों में संक्रमण की समस्या हो सकती है।

कन्या

आज अधिकारियों के साथ आपके संबंध मधुर रहने वाले हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। इन्टरव्यू आदि में सफलता मिलने की संभावना प्रबल है। कार्यक्षेत्र में आज आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।

तुला

आज कार्यक्षेत्र में उच्च पद प्राप्त होगा। आपको आलस्य से बचना चाहिए। सामाजिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। अपनी उपलब्धियों पर गर्व करेंगे। आपको सबके साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। संतान के भविष्य की चिंता हो सकती है।

वृश्चिक

आज आप हर कार्य आत्मविश्वास के साथ करेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों का प्रमोशन हो सकता है। समाज में ंआपकी छवि काफी मजबूत होगी। आयात-निर्यात के व्यवसाय से आपको लाभ मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आपको काफी काम आने वाली है।

धनु

आज माइग्रेन के रोगियों को आज धूल और धूप से बचना चाहिए। योग और अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको पुराने संपर्को के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। किसी की भी गारण्टी आपको नहीं लेनी चाहिए।

मकर

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ है। प्रेमी जन को आप काफी समय देंगे। परिवार की समस्याओं का समाधान होगा। व्यापार में नई योजना बना सकते हैं। विवादित मामलों का निपटारा होगा। विदेश से शिक्षा और नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

कुंभ

आज शोधकार्यों से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। अनजान व्यक्तियों पर ज्यादा विश्वास न करें। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं।

मीन

आज परिजनों से आप विशेष महत्व की अपेक्षा रखेंगे। लेकिन दूसरों की भावनाओं को भी समझें। अधिकारियों का व्यवहार आपको दुःख पहुंचा सकता है। धर्म-चिंतन और अनुष्ठानों में आपकी रुचि हो सकती है। नए कार्यों को लेकर आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है।