30 सितंबर का इतिहासः आज के दिन ही भारत में 10 हजार लोगों की हुई थी मौत

30 सितंबर का इतिहासः आज के दिन ही भारत में 10 हजार लोगों की हुई थी मौत

नई दिल्ली, अमृत विचार। 30 सितम्बर को देश और दुनिया में कई तरह की ऐतिहासिक घटनाएं घटीं थी। आज हम आपको साल दर साल हुईं इन महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। आज के ही दिन ही 1854 में पहली बार भारत में डाक टिकट का प्रचलन शुरू हुआ था। 1846 में डॉ. विलियम मॉर्टन द्वारा दंत रोगी पर पहली बार एनेस्थेटिक का प्रयोग किया गया था। 1954 में अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस नॉटिलस को कमीशन किया गया, जो दुनिया की पहली परमाणु पनडुब्बी बन गई और साल 1993 में भारत में 6.4 तीव्रता वाले लातूर भूकंप में लगभग 10,000 लोगों की मौत हो गई। ऐसी ही और ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में जानने के लिए पढ़िए आज का इतिहास।

1854-भारत में डाक टिकट का प्रचलन आरंभ हुआ। टिकट पर महारानी विक्टोरिया का सिर और भारत बना होता था। इसकी कीमत आधा आना (1/32 रुपये) थी।
1919-हन्टर समिति की स्थापना ब्रिटिश सरकार द्वारा 01 अक्टूबर, 1919 ई. को की गई।
1919-मजरूह सुल्तानपुरी - हिन्दी फिल्मो के प्रसिद्ध गीतकार का जन्म हुआ।
1949-चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की शुरुआत हुई।
1951-जी.एम.सी. बालायोगी - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष का जन्म हुआ।
1953-आंध्र प्रदेश अलग राज्य बना।
1960-नाइजीरिया ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ।
1967-भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।
1978-लड़कियों की शादी की उम्र को 14 से बढाकर 18 और लड़कों का 18 से बढाकर 21 वर्ष किया गया।
1996-अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा पश्चिम एशिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन।
2000-सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेल सम्पन्न।
2001-मनीष नरवाल भारत के पैरा निशानेबाज का जन्म हुआ।
2002-एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पद्र्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।
2003-नदियों को जोडने के संबंध में बंगलादेश की आशंकाओं को भारत ने दूर किया था।
2005-इंडोनेशिया के बाली में हुए बम विस्फोट में 40 लोगों की मृत्यु हुई।
2006-इजरायल ने लेबनान से अपनी सेना की आखरी टुकड़ी को भी वापस बुलाया।

यह भी पढ़िएः जल्द जारी होगा हो यूजीसी नेट का रिजल्ट, जाने तारीख और तरीका

ताजा समाचार

लखनऊ: केजीएमयू की MBBS स्टूडेंट ने हाथ की काटी नस, टीचर ने लगाई थी डांट !
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में चौथे दिन का मैच जारी: प्रशसंकों ने लगाए भारत माता की जय के नारे, मोमिनुल ने लगाया शतक
IND vs BAN Test Series : मोमिनुल हक ने जड़ा शतक, बांग्लादेश ने गंवाए 6 विकेट...स्कोर 250 के करीब
'मैं निशब्द हूं...', दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के ऐलान पर भावुक हुए मिथुन चक्रवर्ती, पीएम मोदी ने दी बधाई 
बरेली : विवादित मस्जिद से अब छेड़छाड़ हुई तो होगी सख्त कार्रवाई
वीवीएस लक्ष्मण का मानना- हमारे पास ऐसे क्रिकेटर हैं जो दस साल तक भारत का दबदबा बनाए रखने में मदद करेंगे