अयोध्या: जयंती पर श्रद्धा के साथ याद किए गए शहीद भगत सिंह

विभिन्न संगठनों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लिया बताए मार्गों पर चलने का संकल्प 

अयोध्या: जयंती पर श्रद्धा के साथ याद किए गए शहीद भगत सिंह
अयोध्या : शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते शहीद शोध संस्थान के पदाधिकारी

अयोध्या, अमृत विचार। शहीद भगत सिंह की जयंती पर शनिवार को नगर निगम स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर विभिन्न संगठनों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा दौर में भगत सिंह के विचार और भी प्रासंगिक हो गए हैं। आजादी के बाद भी देश में असमानता की खाई बढ़ती जा रही है। भाकपा जिला सचिव अशोक कुमार तिवारी, संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संयोजक मयाराम वर्मा, भाकपा (माले) जिला प्रभारी अतीक अहमद, इंकलाबी नौजवान सभा के जिला संयोजक अजय शर्मा चंचल, सहसंयोजक आशीष कुमार, दिलीप कुमार गुप्ता, सुनील तिवारी, मजदूर नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2024-09-28 at 17.46.53_0de3b8c7
अयोध्या : शहीद भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद नारा लगाते इंकलाबी नौजवान सभा के पदाधिकारी

भगत सिंह द्वारा स्थापित मूल्यों की रक्षा युवाओं का दायित्व : सूर्यकांत 
अशफ़ाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पाण्डेय ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद ए आज़म भगत सिंह द्वारा स्थापित मूल्यों की हिफाजत नयी पीढ़ी का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में उसके दर्शन की उन्होंने सटीक व्याख्या किया है। वह शहीद की जयंती पर माल्यार्पण के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे इस अवसर पर अध्यक्ष ज़फ़र इक़बाल कोषाध्यक्ष अब्दुल रहमान भोलू विकास सोनकर, अंकित पाण्डेय, रामशंकर मास्टर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- अयोध्या: डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में कर्मियों ने की छात्र-छात्राओं से बदसलूकी, हंगामा