Kanpur Dehat: फैक्ट्री अग्निकांड के पीड़ितों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, बोले- फैक्ट्री प्रबंधन की राहत चेक बांट रहे कैबिनेट मंत्री

Kanpur Dehat: फैक्ट्री अग्निकांड के पीड़ितों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, बोले- फैक्ट्री प्रबंधन की राहत चेक बांट रहे कैबिनेट मंत्री

कानपुर देहात, अमृत विचार। खानचंद्रपुर-मटियामऊ रोड पर फोम से गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में अग्निकांड से छह मजूदरों की मौत के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलने जरिहा गांव पहुंचे। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन की तरफ से कैबिनेट मंत्री द्वारा पीड़ित परिवारों को राहत चेक बांटने का आरोप लगाया। बाद में उन्होंने पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की।

रनियां क्षेत्र के खानचंद्रपुर-मटियामऊ रोड पर आरपी पॉली पैक प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अजय अग्रवाल की फैक्ट्री में फोम से गद्दा बनाया जाता था। फैक्ट्री में शनिवार की सुबह दस मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई थी और तेज धमाके के साथ टीनशेड ढह गई थी। जिससे वहां काम कर रहे सभी मजदूर दब गए थे। घटना में छह मजदूरों की मौत हो गई थी। जबकि चार का इलाज चल रहा है। पुलिस ने अग्निशमन अधिकारी की तहरीर पर कंपनी के तीन डायरेक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 

सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अग्निकांड में मृतक अजीत व रोहित के परिजनों से मिलने जरिहा गांव पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली और पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और सरकार के संरक्षण में यह फैक्ट्री संचालित हो रही थी। बिना एनओसी कारखाने संचालित है और सरकार हाथ पर हाथ रखे बैठी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि फैक्ट्री मालिकों की तरफ से कैबिनेट मंत्री पीड़ितों को चेक बांट रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। 

प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार की ओर से मृतकों और घायलों को 25-25 लाख रुपये देने की मांग की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल रॉय, पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी, जिलाध्यक्ष नरेश कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष नीतम सचान, मदन मोहन शुक्ला, आलोक मिश्रा, करिश्मा ठाकुर, कनिष्क पांडेय, समीम कुरैशी, रोहित कटियार, डीपी राठौर, सुरेंद्र कटियार, सगीर अहमद, अंबरीश सिंह, राकेश बाजपेई, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष ने घायलों का लिया हालचाल

फोम फैक्ट्री में अग्निकांड से झुलसे दो मजदूरों का जिला अस्पताल अकबरपुर में इलाज चल रहा है। सोमवार को पीड़ित परिवारों से जरिहा गांव पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से लोगों ने घायलों के उपचार में हीलाहवाली व फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई न होने का आरोप लगाया। जिस पर प्रदेश अध्यक्ष ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने की बात कही। बाद में वह घायलों से मिलने जिला अस्पताल भी गए।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: न्यू कानपुर सिटी...11 किसानों को बांटे 8.5 करोड़, न्यू कानपुर सिटी: 11 किसानों को बांटे 8.5 करोड़

ताजा समाचार

Exclusive: फफक कर रो पड़े पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव...मुसलमानों के नाम पैगाम देते हुए जारी किया वीडियो
अयोध्या: मंत्री नरेंद्र कश्यप ने लाभार्थियों में बांटे प्रमाण पत्र एवं संयंत्र
बाराबंकी में पोटेंशियल, विकास से नहीं रहेगा वंचित, सीएम योगी ने विजय उद्यान में किया पंडित दीन दयाल की प्रतिमा का अनावरण
रामपुर : प्रेमिका के परिजनों को नशा सुंघाकर जेवर लूटे, प्रेमी सहित 3 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Kasganj News: चलती बाइक पर गिरा बिजली का तार, करंट से बुरी तरह झुलसा मजदूर, दर्दनाक मौत
अयोध्या: कोल्ड-ड्रिंक फैक्ट्री में कलावा काट कर दी इंट्री, सुपरवाइजर व सिक्योरिटी गार्ड निलंबित, जानिए क्या बोले अधिकारी