Kanpur: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने सपा-कांग्रेस को बताया परिवारवादी पार्टी, बोले- सिर्फ भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र

Kanpur: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने सपा-कांग्रेस को बताया परिवारवादी पार्टी, बोले- सिर्फ भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र

कानपुर, अमृत विचार। आजाद नगर  स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित बैठक में पहुंचे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद है। सपा भी परिवारवाद से ग्रसित है, लेकिन भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र है। यहां हर 6 वर्ष में सदस्यता सबकी शून्य हो जाती है। फिर लोकतांत्रिक व्यवस्था से बूथ मंडल, जिला प्रदेश और देश का अध्यक्ष चुना जाता है। हमारे यहां बूथ का कार्यकर्ता एक दिन प्रदेश का अध्यक्ष या मुख्यमंत्री बनता है। 

इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय रुपाणी का स्वागत आईआईटी गेट पर हुआ। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष दीपू पांडे, अनुराग शर्मा आदि ने उनका स्वागत किया। इसके बाद विजय रुपाणी तिलक नगर मंडल के बूथ नंबर 262 पर गए और वहां कई घरों में जाकर परिवारों को सदस्यता दिलाई। आजाद नगर में सरस्वती विद्या मंदिर में बैठक के दौरान प्रकाश पाल ने विजय रुपाणी का जीवन परिचय दिया। उन्होंने बताया की विजय रुपाणी का जन्म रंगून में हुआ था। इसके बाद संघ के स्वयंसेवक के रूप में अपना सामाजिक जीवन शुरू किया। 

जिला अध्यक्ष दीपू पांडे, गौरव द्विवेदी, मुन्ना सेंगर, अंशू ठाकुर,  शिवांग मिश्रा, दीपक चौहान ने उनका स्वागत किया। इसके बाद रुपाणी वीएसएसडी कॉलेज गए। वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जिस हॉस्टल के कमरे में रह कर पढ़ाई की उस कमरे और उनकी प्रतिमा के दर्शन किए। यहां उन्होंने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में पेड़ भी लगाया। कार्यक्रम में प्रबंधक नीतू सिंह, सांसद भोले  सिंह, विधायक नीलिमा कटियार, सुरेश अवस्थी, कमलावती सिंह,  अनिल दीक्षित, उमेश निगम  आदि रहे।

जीआईसी कॉलेज प्रदर्शनी को देखा

विजय रुपाणी ने जीआईसी कॉलेज में पीएम मोदी के जीवन पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद विजय रुपाणी गुजराती समाज की बैठक में गुजराती धर्मशाला भी पहुंचे। 

बैठक के बाद भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रभारियों, जिले के पदाधिकारियों और जिले की सदस्यता टीम की बैठक की और सीसामऊ उप चुनाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। अलग-अगल जगह अनूप अवस्थी, अवधेश सोनकर, दिवाकर मिश्रा, संतोष शुक्ला, जन्मेजय सिंह, अतुल दीक्षित, सरदार रामिंदर सिंह, अजीत सिंह छाबड़ा, रोहित साहू आदि  रहे।

कल दक्षिण जिले में प्रवास पर रहेंगे रुपाणी 

रुपाणी सोमवार को दक्षिण जिले के प्रवास पर रहेंगे। वह सुबह 9 बजे कैंट थाने के सामने कटहरी बाग में वृक्षारोपण एवं सफाई अभियान कार्यक्रम में भाग लेंगे। 10 बजे निराला नगर मंडल के कौशल्या देवी शक्तिकेंद्र के बूथ नंबर 89 में सदस्य अभियान में भाग लेंगे। 

इसके बाद 11 बजे केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चों के जिलाध्यक्षों एवं सदस्यता टोली के साथ बैठक करेंगे। रुपाणी 12:30 बजे गोविंद नगर में आर्य कन्या इंटर कॉलेज में नमो प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे।

यह भी पढ़ें- Kanpur News: बाढ़ की चपेट में आने से किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 

ताजा समाचार

कासगंज: बाइक पर तमंचा लहराते समय चली गोली...छह वर्षीय बच्ची के हाथ में लगी, अस्पताल में भर्ती, आरोपी पर FIR दर्ज
हल्द्वानी: अर्द्धनग्न युवक का रामपुर रोड पर हंगामा; राहगीरों पर बरसाए पत्थर, बमुश्किल आया काबू में
हल्द्वानी: मुकेश बोरा ने दिल्ली में डाला डेरा, मुश्किल में मददगार अधिकारी, रडार पर दुग्ध संघ और यूसीडीएफ के अधिकारी
संभल: पुलिस ने किया खुलासा: सगे भाइयों ने मामा संग मिलकर की थी छात्रा की हत्या, मां भी थी शामिल, जानिए पूरा मामला
मुरादाबाद: हैलो मैं कोतवाल बोल रहा हूं...4 घंटे हाउस अरेस्ट कर साइबर अपराधियों ने सुपरवाइजर से ठगे 2 लाख, जानिए पूरा मामला
फिडे शतरंज ओलंपियाड में भारत ने पुरुष और महिला वर्ग का जीता खिताब