आज का राशिफल: 22 सितंबर, 2024

आज का राशिफल: 22 सितंबर, 2024

मेष 

आज लोग आपसे बहुत अपेक्षाएं रखेंगे। इसीलिए आपके ऊपर 
थोड़ा दबाव भी हो सकता है। प्रेम संबंधों में नवीनता का आनंद लेंगे। 
किसी परिजन का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। दांपत्य
संबंधों में बहसबाजी करने से बचें। 

वृष

आज नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में 
आपके अच्छे प्रदर्शन से लोग प्रेरणा लेंगे। बच्चों की उन्नति से गर्व
का अनुभव करेंगे। वैवाहिक जीवन काफी उत्तम रहेगा। नजदीकी 
लोगों के साथ गंभीर मुद्दों पर विमर्श कर सकते हैं।

मिथुन

आज नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से आपको बचना चाहिए। दूसरों 
से मदद की अपेक्षा करते वक्त अपने स्वाभिमान का भी ध्यान रखें। 
रक्तचाप की समस्या आपको परेशान कर सकती है। महत्वपूर्ण
उपकरणों में खराबी होने की संभावना है।

कर्क

आज विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। 
उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। युवाओं को 
जॉब के नए अवसर मिलेंगे। आप कई सारी समस्याओं को सुलझाने 
के मूड में रहेंगे।

सिंह

आज दसरों की समस्याओं को लेकर भावुक हो सकते हैं। पारिवारिक 
कलह शांत होगी। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। 
रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेंगे। मन में कुछ नया और रचनात्मक 
करने की इच्छा रहेगी। 

कन्या 

आज विदेश यात्रा होने की संभावना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं 
में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। दिखावे की प्रवृत्ति से आपको 
बचना चाहिए। अपने लक्ष्यों को पूरा करने को लेकर उत्सुक रहेंगे। 
राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है

तुला

आज मधुमेह के रोगियों को खानपान का ध्यान रखना चाहिए। 
सहयोगी आपके साथ धोखाधड़ी कर सकते हैं। झूठी शान और 
अहंकार से आपको बचना चाहिए। परिजनों की भावना का ध्यान 
रखें। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।

वृश्चिक

आज धन संबंधित मामलों के लिए दिन शानदार रहेगा। जीवनसाथी 
के विचारों से आप प्रभावित रहेंगे। मित्रों के साथ बाहर घमने के  लिए 
जा सकते हैं। बढ़ते हुए खर्चों को नियत्रिंत करने में सफलता मिलेगी। 
आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी।

धनु

आज बैंककर्मियों को पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। दूसरों 
की भावनाओं की कद्र करें। अपने अनुभवों का लाभ उठायेंगे। कार्यक्षेत्र 
में आपको पिता का सहयोग मिल सकता है। नए विषयों के अध्ययन 
में आप रुचि लेंगे।

मकर

आज किसी सहकर्मी से आपका मतभेद हो सकता है। पुराने अनुभवों 
का लाभ उठा सकते हैं। अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा। व्यवसाय
में नए साझेदार जोड़ने का विचार बनाएंगे। अविवाहितों को वैवाहिक 
प्रस्ताव मिल सकते हैं।

कुंभ

आज गलत सूचनाओं के कारण काम में बाधा आ सकती है। माता 
की आज्ञा का पालन करेंगे। आपका स्वास्थ्य नरम रहेगा। महत्वपूर्ण
कार्यों को लेकर जल्दबाजी न करें। फिल्म जगत से जुड़े लोगों के 
लिए दिन शुभ नहीं है।

मीन

आज प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। 
जीवनसाथी की सलाह से काम करना हितकर होगा। परिजनों के 
साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। प्रेमी जन के साथ नजदीकियां 
बढ़ेंगी। नए लोगों से संपर्क हो सकता है।

ताजा समाचार

बरेली:फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने गौकशी के तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
IND vs BAN Test Series : ऋषभ पंत ने कहा- मैं टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा सहज महसूस करता हूं
इलाज में लापरवाही पड़ी मेहंगी, 3 अस्पताल पर लगा 25 लाख का जुर्माना, State Consumer Commission के अध्यक्ष एवं न्यायाधीश ने सुनाया फैसला
हरदोई: सड़कों पर Reel बनाते हुए कर रहे थे आपत्तिजनक हरकतें, पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार
IND vs BAN : यह जीत हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है...रोहित शर्मा ने की अश्विन-पंत के प्रदर्शन की सराहना 
सर्वे में UPI को लेकर हुआ बड़ा दावा- अगर हुआ ऐसा तो 75 प्रतिशत उपयोगकर्ता बंद कर देंगे इस्तेमाल