बदायूं: भरभराकर गिरी मकान की कच्ची दीवार, काम कर रहे राजमिस्त्री की मौत

सिविल लाइन क्षेत्र के गांव भरकुया में काम करने के दौरान हुआ हादसा

बदायूं: भरभराकर गिरी मकान की कच्ची दीवार, काम कर रहे राजमिस्त्री की मौत

बदायूं, अमृत विचार। कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के एक गांव में घर की कच्ची दीवार अचानक गिर गई। एक राजमिस्त्री दीवार के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण राजमिस्त्री को अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव गुराई निवासी महेंद्र पाल (55) पुत्र ओमकार सिंह शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे सिविल लाइन क्षेत्र के गांव गांव भकुइया में सुशील प्रधान के घर पर काम कर रहे थे। पास ही लालमन सिंह के घर की लगभग छह फिट की एक कच्ची दीवार थी। दीवार अचानक महेंद्र पाल के ऊपर गिर गई। वह दब गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सुशील घायल महेंद्र पाल को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां चिकित्सक ने राजमिस्त्री को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ताजा समाचार

नगरपालिका कर्मियों की हड़ताल..बेपटरी हालत..72 घंटे में भी नहीं मना पाए जिम्मेदार 
बाराबंकी : छात्रा से छींटाकशी करने वाले पांच छात्र विद्यालय से निष्कासित
बरेली: तेंदुआ किसी ने नहीं देखा पर वीडियो वायरल, वन विभाग ने तीन गांवों में खूब बहाया पसीना फिर भी हाथ खाली
लखनऊ के होटल में बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी की महिला मित्र ने गला घोंट की हत्या
मां को डायबिटीज तो खतरे में बच्चे की जान, कानपुर के नारायना मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने बताईं ये जरूरी जानकारियां...
Kanpur: जूही यार्ड से निकली मालगाड़ी के दो डिब्बे हुए बेपटरी...एक घंटे बाद ट्रेन हो सकी रवाना, मामले की जांच शुरू