21 सितंबर का इतिहास: आज ही के दिन अंग्रेजों ने अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर को किया था गिरफ्तार

21 सितंबर का इतिहास: आज ही के दिन अंग्रेजों ने अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर को किया था गिरफ्तार

नई दिल्ली। मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर का जिक्र आते ही उनकी उर्दू शायरी और हिंदुस्तान से उनकी मोहब्बत की भी बात होती है। कहने को तो वह 1837 में बादशाह बनाए गए, लेकिन तब तक देश के काफी बड़े इलाके पर अंग्रेजों का कब्जा हो चुका था। सल्तनत के नाम पर उनके पास कुछ ही इलाके बचे थे।

 वर्ष 1857 में क्रांति की चिंगारी भड़की तो सभी विद्रोही सैनिकों और राजा-महाराजाओं ने उन्हें हिंदुस्तान का सम्राट माना और उन्होंने भी अंग्रेजों को खदेड़ने का आह्वान किया, लेकिन 82 बरस के बूढ़े बहादुर शाह जफर की अगुवाई में लड़ी गई यह लड़ाई कुछ ही दिन चली और 21 सितंबर को अंग्रेजों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन पर मुक़दमा चलाया गया और उन्हें रंगून निर्वासित कर दिया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। 

देश और दुनिया के इतिहास में 21 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1677 : नीदरलैंड के जॉन और निकोल्स वान डर हेडेन को अग्निशामक यंत्र के लिए पेटेंट मिला।
1784 : पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर नाम से अमेरिका का पहला दैनिक अखबार छपा।
1790 : पालघाट ने 60 बंदूकों के साथ जनरल मिडोज के नेतृत्व वाली ब्रिटिश सेना की टुकड़ी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
1792 : फ्रेंच नेशनल कन्वेंशन ने राजशाही को समाप्त करने के लिए मतदान किया।
1857 : अंग्रेजों ने अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर को गिरफ्तार किया। इससे एक दिन पहले वह ब्रिटिश फौज के हाथों दिल्ली हार बैठे थे और उनके सामने आत्मसमर्पण के अलावा और कोई चारा नहीं था।
1866 : ब्रिटेन के प्रख्यात लेखक व इतिहासकार हर्बर्ट जॉर्ज वेल्ज़ का जन्म।
1883 : अमेरिका और ब्राजील के बीच टेलीग्राफ सेवा शुरू।
1921 : जर्मनी के ओपू में एक केमिकल प्लांट में धमाके में 800 लोगों की मौत।
1934 : जापान के होंसू द्वीप पर आए भयंकर तूफान से 4000 लोगों की मौत।
1949 : चीन में कम्युनिस्ट नेताओं ने 'पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना' पार्टी की घोषणा की।
1964 : माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1985 : उत्तर और दक्षिण कोरिया ने परिवारों की मुलाकात के लिए अपनी सीमाएं खोली।
1991 : आर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।
1999 : मध्य ताइवान में भूकंप से 2400 लोगों की मौत।
2004 : अमेरिका ने लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाए।
2020: दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट के शिखर पर ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना 10 बार चढ़ने वाले नेपाल के मशहूर पर्वतारोही अंग रीता शेरपा का निधन।

 

 

000

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 

1743-आमेर का वीर और बहुत ही कूटनीतिज्ञ राजा सवाई जयसिंह का निधन। 
1784-अमेरिका का पहली बार दैनिक अखबार (पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर) छपा।
1790-पालघाट ने जनरल मेडोव के नेतृत्व में ब्रिटिश टुकड़ी के समक्ष 60 बंदूकों के साथ आत्मसमर्पण किया। 
1815-किंग विलियम प्रथम ने ब्रुसेल्स में शपथ ली।
1857-बहादुर शाह द्वितीय ने अंग्रेजों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। 
1885-नीदरलैंड के लोगों ने चुनावों में मतदान के अधिकार के लिये प्रदर्शन किया। 
1905-'अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस' कंपनी गठित हुई।
1905-भारतीय स्वतन्त्रता के सेनानी उच्छंगराय नवलशंकर ढेबर का जन्म। वह 1948 से 1954 तक सौराष्ट्र राज्य के मुख्यमन्त्री रहे। 
1926-प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका नूरजहाँ का जन्म। इन्होंने भारतीय और पाकिस्तानी सिनेमा में कार्य किया। 
1928-‘माय विकली रीडर’ मैगज़ीन की शुरुआत।
1938-चक्रवाती तूफान(183 मील प्रति घंटे की रफ्तार) से न्यू इंगलैंड में 700 लोगों की मौत। 
1939-भारत के सामाजिक कार्यकर्ता, सुधारक, राजनेता व आर्य समाजी स्वामी अग्निवेश का जन्म।
1942-बोइंग बी-29 सुपरफोट्रेस ने अपनी पहली उड़ान भरी। 
1964-माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1966-मिहीर सेन ने बासफोरस चैनल तैरकर पार किया। 
1977-बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का जन्म।
1979-मध्य अफ़्रीकी गणराज्य के तथाकथित सम्राट बोकासा सैनिक क्रान्ति में अपदस्थ। 
1984-ब्रुनेई संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ। 
1985-भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सांसद अमरनाथ विद्यालंकार का निधन। 
1991-भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल का जन्म। 
1998-अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के प्रेम प्रकरण से संबंधित वीडियो टेप जारी। 
1999-मध्य ताइवान में ची-ची भूकंप से 2400 लोगों की मृत्यु। 
2000-भारत एवं ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए 'लिबरल डेमोक्रेटिक फ़्रेंड्स आफ़ इंडिया सोसायटी' की स्थापना। 
2001-अफ़ग़ानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान शासन और और नार्दन एलाएंस में लड़ाई शुरू।
 2003-संवैधानिक संशोधनों के नये मसौदे को भी पाकिस्तान के विपक्ष ने नामंजूर किया। 
2004-अमेरिका ने लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाया। 
2005-जूनिचिरो कोईजुमी को दुबारा जापान का प्रधानमंत्री चुना गया। 
2007-तंजानियाई वैज्ञानिकों ने दुर्लभ प्रजाति की मछली की खोज करने का दावा किया। 
2008-रिलायंस के कृष्णा गोदावरी बेसिन में तेल उत्पाद शुरू हुआ। 
2009-भाजपा आला कमान ने महाराष्ट्र व हरियाणा विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। 
2013-नैरोबी के वेस्टगेट शापिंग मॉल में आतंकवादी संगठन अल शबाब के हमले में 67 लोगों की मौत।
2020-दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट के शिखर पर ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना 10 बार चढ़ने वाले नेपाल के मशहूर पर्वतारोही अंग रीता शेरपा का निधन। 
2021-आकाशवाणी के प्रसिद्ध समाचार वक्ता रामानुज प्रसाद सिंह का निधन।
2022-भारत के प्रसिद्ध हास्य कलाकार एवं अभिनेता राजू श्रीवास्तव का निधन।