Women's T20 World Cu : श्रीलंका की टीम में बाएं हाथ की स्पिनर इनोका रानावीरा की वापसी 

Women's T20 World Cu : श्रीलंका की टीम में बाएं हाथ की स्पिनर इनोका रानावीरा की वापसी 

कोलंबो। श्रीलंका ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाले आगामी महिला टी20 विश्व कप के लिए शुक्रवार को बाएं हाथ की स्पिनर इनोका रानावीरा को कप्तान चमारी अट्टापट्टू की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय टीम में वापस बुलाया है। इनोका रानावीरा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 12 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने श्रीलंका के लिए अपना पिछला मैच विश्व कप क्वालीफायर के दौरान खेला था। यूएई में स्पिन गेंदबाजों की मददगार परिस्थियों में टीम को उनके अनुभव से फायदा होने की उम्मीद है। 

श्रीलंका ने अट्टापट्टू की अगुवाई में पिछले डेढ़ साल में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने इस दौरान किसी भी प्रारूप की श्रृंखला में पहली बार इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त दी। टीम हाल ही में बार एशिया कप का ऐतिहासिक खिताब जीतने में भी सफल रहीं।  श्रीलंका इस टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ शारजाह में तीन अक्टूबर को अपने अभियान का आगाज करेगा। 

टीम: चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), अनुष्का संजीवनी, हर्षिता माधवी, नीलाक्षिका डी सिल्वा, इनोका रनावीरा, हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, सचिनी निसानसला, विशमी गुनारा तने, उदेशिका प्रबोधनी, अचिनी कुलसुरिया, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, शशिनी गिम्हानी, अमा कंचना। रिजर्व खिलाड़ी: कौशिनी नुत्यांगना।

ये भी पढे़ं : Chess Olympiad : भारतीय पुरुष टीम का दबदबा जारी, महिलाओं को मिली पहली हार 

ताजा समाचार

लखीमपुर खीरी : पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती
आंखों को रगड़ने से डैमेज हो सकती है कार्निया, अभी हो जाए सावधान
मुरादाबाद : राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कहा- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी मानसिकता बदलें
Kanpur: युवाओं को सता रही 'होम सिकनेस', रोजगार मेले में ठुकरा रहे नौकरी, अब सेवायोजन विभाग उठाएगा ये कदम...
Kanpur: इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने की प्रेस वार्ता...औद्योगिक विकास में तेजी लाने, भूमि को फ्री होल्ड किए जाने समेत कई मांगे रखी
लखनऊ: 2 घंटे चली बैठक में हुआ फैसला, हजारों कर्मचारियों की मांगें होंगी पूरी