कासगंज: किसान के कल्याण के लिए समर्पित है मोदी योगी सरकार-राजवीर सिंह

वाहन रैली निकालकर किसान मोर्चा ने मनाया पीएम का जन्मदिन

कासगंज: किसान के कल्याण के लिए समर्पित है मोदी योगी सरकार-राजवीर सिंह

कासगंज, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। जिसके चलते किसान मोर्चा ने वाहन रैली निकाली। वाहन रैली में हजारों की संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉली और दो पहिया वाहन शामिल हुए। बारह पत्थर से शुरू हुई रैली तीर्थ नगरी सोरों के वराह मंदिर पर संपन्न हुई। जहां विधि-विधान पूर्वक भगवान वराह की पूजा अर्चना की गई। भाजपाइयों ने केक काटकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की।
 
रैली से पहले किसानों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार किसानों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि मील का पत्थर साबित हुई है। किसानों की आय दोगनी करने के लिए सरकार ने तमाम योजनाएं चलाई हैं। जो साकार रूप ले चुकी है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान कल्याण नीतियों को गिनाया। विशिष्ट भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजबहादुर भारद्वाज ने कहा कि देश कृषि प्रधान है और केंद्र की मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कृषि को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि जब अन्नदाता संपन्न होगा तो राष्ट्र संपन्न होगा। किसान मोर्च के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रशांत पूनिया ने भी केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष डीएस लोधी ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के बावजूद भी किसानों ने जिस तरह का उत्साह दिखाया है वह सभी के आभारी हैं।  विधायक सदर देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, पालिकाध्यक्ष सोरों रामेश्वर दयाल महेरे, कासगंज ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

ताजा समाचार

Unnao: एआरटीओ प्रवर्तन को पाकिस्तान के नम्बर से आई कॉल, फोन करने वाले ने कहा ये...सुनकर सहमे अधिकारी, जानिए पूरा मामला
Kanpur: एपी फैनी जमीन मामला: सलीम बिरयानी ने खोले कई गहरे राज; सफेदपोश समेत 12 नाम उजागर
चेतावनी बिंदु के पास पहुंच रहा है गंगा का जलस्तर : विधायक और डीएम ने 150 बाढ़ पीड़ियों को बांटी राशन सामग्री
100 से अधिक लोगों को मकान खाली करने की नोटिस : खलिहान और रास्ते की जमीन पर मकान बनाने का आरोप
Jalaun: जुआ खिलवाने में थानाध्यक्ष और 2 सिपाही निलंबित; 17 जुआरी भी गिरफ्तार, इतने लाख रुपये बरामद...
लखीमपुर खीरी: भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ाया