लखनऊ में पहली बार लगेगा यह विशेष मेला, अध्यात्म और सेवा के लिए किया जायेगा प्रेरित

लखनऊ में पहली बार लगेगा यह विशेष मेला, अध्यात्म और सेवा के लिए किया जायेगा प्रेरित

लखनऊ, अमृत विचार। हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा फाण्डेशन और सांस्कृतिक, नैतिक मूल्य प्रशिक्षण संस्थान की एक संयुक्त बैठक निराला नगर स्थित सरस्वती शोध संस्थान में संपन्न हुई। बैठक में हिन्दू एवं आध्यात्मिक सेवा फाउण्डेशन के पूर्वी उत्तर प्रदेश के संयोजक अमरनाथ ने कहा कि भारतवर्ष के लोग युगों से ही मानवता, मनुष्यता, जीवन मूल्य, जीव- जंतु, प्रकृति और पर्यावरण का महत्व समझते रहे हैं, यही वजह है कि इनका संरक्षण और संवर्धन भारतवर्ष करता आया है। 

लेकिन बीते 200 सालों की अवैज्ञानिक चमक दमक वाली विचारधारा के नाते आज पूरा विश्व पर्यावरण प्रदूषण की चपेट में है। जिसका असर ओजोन परत में छेद, बीमारियां, चारो तरफ अशांति के तौर पर दिखाई पड़ रहा है। इसके रोका जा सकता है, इसके लिए हमें हिन्दुत्व की जीवन पद्धति को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण करना होगा। जिससे एक सुखमय विश्व का निर्माण हो सके।

अमरनाथ ने बताया कि लखनऊ में 2025 में पहला हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले का आयोजन किया जाएगा। नारी सम्मान को समाज में बढ़ावा मिले इसके लिए शारदीय नवरात्र में कन्या वंदन का कार्यक्रम करवाया जाएगा। आगामी गोपाष्टमी पर गौवंदन के कार्यक्रम संपन्न किए जाएंगे । विद्यालयों में जीवन मूल्यों का प्रशिक्षण देने के लिए महानगर शिक्षक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस निमित्त लखनऊ महानगर के विद्यालयों में संपर्क करने के लिए संपर्क टोली का निर्माण किया गया है। विद्यार्थियों में देशभक्ति भाव जागरण के लिए नवंबर के महीने में परमवीर चक्र विजेता बंदन का कार्यक्रम किया जाएगा। बैठक को संस्थान के संरक्षक मंडल के सदस्य आदित्य द्विवेदी,आलोक चांटिया तथा प्रांत संयोजक डॉक्टर प्रमोद शुक्ला ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से प्रांत सह संयोजक गगन श्रीवास्तव, रविता पांडे, रूपम विनोद, दिनेश कपूर, सुशांत राय, विनय गुप्ता, शैलेंद्र मिश्रा, सौरभ आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: LU Pre Convocation Week: पूर्वाभ्यास कर परखी दीक्षांत की तैयारियां, रस्साकशी प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दम