LU Pre Convocation Week: पूर्वाभ्यास कर परखी दीक्षांत की तैयारियां, रस्साकशी प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दम

LU Pre Convocation Week: पूर्वाभ्यास कर परखी दीक्षांत की तैयारियां, रस्साकशी प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दम

लखनऊ, अमर विचार: लखनऊ विश्वविद्यालय में प्री कॉनवोकेशन वीक मनाया जा रहा है। इसके लिए हर दिन नए-नए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 67वां दीक्षांत समारोह सोमवार को आयोजित किया जाएगा। शनिवार को समारोह की पूर्वाभ्यास कर तैयारियां परखीं गईं। जिसमें विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों ने विशिष्ट अतिथियों की भूमिकाएं निभाईं।

पूर्वाभ्यास की शुरुआत शोभा यात्रा से हुई। प्रो. आंचल श्रीवास्तव ने प्रदेश के राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति की भूमिका निभाई। जबकि प्रो. डीके सिंह ने प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का किरदार निभाया। प्रो. कमल कुमार ने मुख्य अतिथि, पद्म भूषण डॉ. विजय पांडुरंग भटकर की भूमिका निभाई। प्रो. संगीता साहू ने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी की भूमिका निभाई और प्रो. अरविंद मोहन ने अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के निदेशक निलेश एम. देसाई, जिन्हें मानद उपाधि दी जा रही है, की भूमिका निभाई।

सावन 2024 (7)

महिला मैच में विदेशी छात्राओं ने बाजी मारी
प्री दीक्षांत समारोह खेल महोत्सव सप्ताह के अंतिम दिन शनिवार को कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमे प्रमुख तौर पर रस्साकशी, लंबी कूद और 100 मीटर की दौड़ शामिल थीं। रस्साकशी पुरुष की प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के कई हॉस्टल की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला हबीबुल्लाह हॉस्टल और एचजेबी हॉस्टल न्यू कैंपस के बीच खेला गया। जिसमे एचजेबी हॉस्टल विजयी घोषित हुआ।

रस्सा कसी प्रतियोगिता महिला मैच में फाइनल मुकाबला बीरबल साहनी हॉल एवं कैलाश हाल की टीम के बीच हुआ। जिसमे बीरबल साहनी हॉल को विजयी घोषित किया गया जो कि विदेशी छात्राओं का हॉल है। इसके आलावा लॉन्ग जम्प में भारी से भारी संख्या में छात्र - छात्राओं ने भाग लिया। पुरुष लांग जम्प में विश्वविद्यालय के लगभग 100 छात्रों ने भाग लिया। जिसमे पहले स्थान पर हनी यादव रहे जिन्होंने अपना सर्वोच्च स्कोर 5.63 मी. किया। वहीं दूसरे एवं तीसरे स्थान पर उपेंद्र यादव एवं किशन यादव रहे। दूसरी ओर महिला लांग जम्प में 55 छात्राओं ने भाग लिया। जिसमे पहले स्थान पर समृद्धि तिवारी रही तथा दूसरे एवं तीसरे स्थान पर दिक्षा गौर एवं पूजा सिंह निषाद ने परचम लहराया। 100 मी. की महिला और पुरुष दौड़ का आयोजन किया गया। पुरुष की दौड़ में विश्वविद्यालय के लगभग 150 छात्रों ने भाग लिया जिसमें पहले स्थान पर अभिषेक कुमार यादव रहे तथा दूसरे एवं तीसरे स्थान पर अनस अंसारी एवं अमन सिंह रहे। वहीं दूसरी ओर महिला दौड़ में 100 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमे पहले स्थान पर माया यादव रही तथा दूसरे एवं तीसरे स्थान पर अमन यादव एवं समृद्धि तिवारी रहीं।

यह भी पढ़ेः अब घर पर पैसे भी पहुंचाएंगे पोस्टमैन! आधार इनबिल्ट पेमेंट सिस्टम के तहत घर बैठे खोले अकाउंट

ताजा समाचार

मुरादाबाद: ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली: विजय खुद भी कभी नहीं गया क्लास और मिल गई डिग्री, बस यहीं से हुई फर्जीवाड़े की शुरुआत
वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी देने पर योगी ने जताया आभार
Kanpur: पार्क के कब्जे ढहाने पहुंचा केडीए का दस्ता, बुलडोजर के आगे लेटी महिलाएं...मिन्नतें करते दिखे अधिकारी, बैरंग लौटे
प्रयागराज: यूपी में न्यायाधीशों का ट्रांसफर, जानिये कहां किसको मिली तैनाती
मुरादाबाद: महिला से मिलने गए युवक को लोगों ने बच्चा चोर समझकर धुना, पुलिस को सौंपा, जानिए पूरा मामला