परिणीति चोपड़ा को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद, 'शुद्ध देसी रोमांस' से जुड़ा पोस्ट शेयर किया 

परिणीति चोपड़ा को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद, 'शुद्ध देसी रोमांस' से जुड़ा पोस्ट शेयर किया 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है और फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' से जुड़ा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। परिणीति चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में काम किया था। इस फिल्म में वाणी कपूर भी लीड रोल में थीं। 

परिणीति चोपड़ा

वर्ष 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म के प्रदर्शन के 11 साल पूरे हो गये है। परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म से सुशांत सिंह राजपूत की खूबसूरत यादें साझा कीं। परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शुद्ध देसी रोमांस का गाना बज रहा है और परिणीति-सुशांत की झलकियां भी हैं। क्लिप को शेयर करते हुए परिणीति ने कैप्शन में लिखा, यह पसंद आया। मिस यू सुशांत। हमें इसमें कितना मजा आया था।

परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में आई नेटफ्लिक्स की वेबसीरीज 'अमर सिंह चमकीला' में दमदार किरदार निभाकर लोगों की जमकर तालियां बटोरी हैं। डायरेक्टर इम्तियाज अली की इस सीरीज में परिणीति चोपड़ा ने चमकीला की पत्नी का रोल प्ले किया है। फिल्म के लिए परिणीति चोपड़ा ने काफी मेहनत की थी।

ये भी पढे़ं : 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2' के साथ कपिल शर्मा की वापसी, आलिया-रोहित शर्मा सहित ट्रेलर में दिखें ये स्टार 

ताजा समाचार

Unnao: एआरटीओ प्रवर्तन को पाकिस्तान के नम्बर से आई कॉल, फोन करने वाले ने कहा ये...सुनकर सहमे अधिकारी, जानिए पूरा मामला
Kanpur: एपी फैनी जमीन मामला: सलीम बिरयानी ने खोले कई गहरे राज; सफेदपोश समेत 12 नाम उजागर
चेतावनी बिंदु के पास पहुंच रहा है गंगा का जलस्तर : विधायक और डीएम ने 150 बाढ़ पीड़ियों को बांटी राशन सामग्री
100 से अधिक लोगों को मकान खाली करने की नोटिस : खलिहान और रास्ते की जमीन पर मकान बनाने का आरोप
Jalaun: जुआ खिलवाने में थानाध्यक्ष और 2 सिपाही निलंबित; 17 जुआरी भी गिरफ्तार, इतने लाख रुपये बरामद...
लखीमपुर खीरी: भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ाया