केंद्रीय मंत्री पहुंची प्रयागराज, बालगृह और महिला शरणालय का किया निरीक्षण

केंद्रीय मंत्री पहुंची प्रयागराज, बालगृह और महिला शरणालय का किया निरीक्षण
बाल गृह परिसर में केंद्रीय मंत्री ने किया पौधरोपड़

प्रयागराज, अमृत विचार। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर शनिवार को प्रयागराज पहुंची। इस दौरान उन्होंने खुल्दाबाद स्थित राजकीय बालगृह और शरणालय का निरीक्षण किया है। उन्होंने बाल गृह शिशु का निरीक्षण कर संस्था में आवासित बच्चों की शिक्षा एवं खानपान की व्यवस्था को देखा।  संस्था में आवासित नवजात शिशुओं को गोद में लेकर प्यार व दुलार किया। साथ ही उपस्थित स्टाफ को बच्चों की उचित देखरेख के साथ पालन पोषण के लिए प्रोत्साहित किया।

केंद्रीय मंत्री ने पोषण माह सितम्बर, 2024 के तहत आंगनवाड़ी केन्द्र में गर्भवती लाभार्थी नन्दनी और सपना की गोदभराई की। इसके अलावा शिशु गृह की बच्ची प्रकृति सहित आयुषी का अन्नप्राशन अपने हाथों से किया और शुभाशीष दिया। उन्होंने बाल गृह परिसर में ही ‘एक वृक्ष मां के नाम‘ समर्पित करते हुए मेडिकल प्लांट नीम का रोपड़ किया गया। 

 केंद्रीय मंत्री ने राजकीय बाल गृह बालिका में बालिकाओं से मुलाक़ात कर उनकी दिनचर्या व शिक्षण को देखा। बालिकाओं की ओर से निर्मित हस्त उत्पाद को सराहा। हस्तशिल्प वस्तुओं को स्मृति स्वरुप केंद्रीय मंत्री को भेंट किया गया। उन्होंने राजकीय महिला शरणालय में निरीक्षण कर उनके बीते जीवन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियो को सरकार की योजनाओ को लाभार्थियो तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य अनिता सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति अखिलेश मिश्रा, सदस्य बाल कल्याण समिति अरविन्द कुमार, प्रोटोकाल अफसर अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय सुदामा वर्मा, शहर बाल विकास परियोजना अधिकारी संजीता सिंह व ओपी यादव, तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- प्रयागराज: स्कॉर्पियो की बोनट खोलते ही दिखा विशालकाय अजगर, मचा हड़कंप

ताजा समाचार