बलरामपुर : जिले में लूट का आरोपी महाराष्ट्र में गिरफ्तार

बलरामपुर : जिले में लूट का आरोपी महाराष्ट्र में गिरफ्तार

बलरामपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश की एसटीएफ  दो वर्ष पूर्व जिले के रेहराबाजार में लूट करने वाले 50 हजार के इनामी आरोपी राहुल गुप्त को कोल्हापुर (महाराष्ट्र )में गिरफ्तार कर लिया  है। आरोपित को कोल्हापुर की अदालत में पेश किया गया।  उसे चार दिन की ट्रांजिट रिमांड पर उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद बलरामपुर पुलिस उसके खिलाफ दर्ज मामलों में विधिक कार्रवाई की तैयारी कर रही है। राहुल के खिलाफ अन्य जिलों में भी डकैती, चोरी और धोखाधड़ी  सहित कई मामले दर्ज हैं।

आरोपी राहुल गुप्त को बीते मंगलवार को कोल्हापुर के कस्बा बावड़ा स्थित शुगर मिल चौक के पास बस स
टेशन से गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच की मदद से एसटीएफ की टीम ने अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गिरफ्तारी की। राहुल गुप्त थाना रेहराबाजार में पांच सितंबर 2022 को हुई डकैती का मुख्य आरोपी था। उस घटना में राहुल और उसके चार साथियों ने दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर एक जनसेवा केंद्र पर लूटपाट की थी। तमंचा दिखाकर 70 हजार रुपये की लूट लिए थे। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने चार अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था।  राहुल फरार हो गया था। पूछताछ में राहुल ने स्वीकार किया है कि वह एक संगठित अपराधी गिरोह का सदस्य है, जो लंबे समय से चोरी, लूटपाट और डकैती जैसी अपराधों में लिप्त  है।

बताया कि पांच सितंबर 2022 की सुबह, वह अपने साथियों रमेश, सुभाष, डाक्टर और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर जनसेवा केंद्र में डकैती की थी और आपस में रुपये बांट लिए थे। घटना के बाद वह मुंबई भाग आया और छिपकर रहने लगा था। प्रभारी निरीक्षक रेहराबाजार ओपी सिंह चौहान ने बताया कि वादी मुकदमा पांडेयपुरवा सरायखास निवासी ओंकार सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। एसटीएफ इनामी डकैत को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ रही है।

ये भी पढ़ें- 'देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होना राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की आदत बन गई है', आरक्षण वाले बयान पर अमित शाह का पलटवार