रामपुर : ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये की धोखाधड़ी, पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज 

रामपुर : ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये की धोखाधड़ी, पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज 

रामपुर, अमृत विचार। युवक को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर एक ग्रामीण से राज्य हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र के रहने वाले पांच लोगों ने धोखाधड़ी करके साढ़े छह लाख रुपये हड़प लिए। कोर्ट के आदेश पर  बिलासपुर पुलिस ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  

खजुरिया थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा बुजुर्ग निवासी  दिलबाग सिंह का कहना है कि उसने अपने बेटे मनदीप सिंह को ऑस्ट्रेलिया पढ़ाई के लिए  राज्य हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र के वर्ल्ड टैबल एजुकेशन सर्विस के सह मालिक गगनदीप से संपर्क किया था। बात तय हो जाने के बाद गगनदीप के खाते में एचडीएफसी बैंक रुद्रपुर से 15 जनवरी 2023 से  22 जून 2023 तक साढ़े तीन लाख रुपये भेजे थे। उसके बाद गगनदीप सिंह,सुखदेव सिंह,आकाश दीप सिंह,सुखदेव का फुफेरा भाई परमजीत सिंह कुरुक्षेत्र से दो मार्च 2024 को पीड़ित के घर पहुंच गए थे। जहां उसने तीन लाख रुपये और आरोपियों को दे दिए।

उसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को उसके बेटे को आस्ट्रेलिया भेजने का आफर लेटर  व रसीद देकर चले गए। लेकिन उसके बाद भी आरोपियों ने पीड़ित के बेटे को ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजा, लगातार  टाल-मटोल करते रहे। काफी परेशान हो जाने के बाद पीड़ित ने जब कुछ लोगों को ऑफर लेटर दिखाया,तो वह फर्जी निकला। जिसके बाद पीड़ित के होश उड़ गए। उसने आरोपियों से संपर्क किया तब उन्होंने कहा कि तुम्हारे पैसे वापस कर देंगे।

आरोप है कि 15 जून 2024 को  सुखदेव सिंह,आकाश दीप सिंह,परमजीत सिंह पैसे वापस करने की बात करते हुए शर्मा ढाबे के पास गगनपुर मोड़ पर आ गए। पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तब आरोपियों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हो सकी। जिसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की  शरण ली। कोर्ट के आदेश पर बिलासपुर पुलिस ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें : रामपुर : घर में घुसकर मां-बेटियों को पीटा, तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

ताजा समाचार

Kanpur: एपी फैनी कम्पाउंड की जमीन खरीद फरोख्त में पुलिस ने सलीम को उठाया...लेखपाल ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR
कुलदेवता मंदिर पर इस्लामिक झंडा लगाकर फोटो वायरल की
मुरादाबाद: ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली: विजय खुद भी कभी नहीं गया क्लास और मिल गई डिग्री, बस यहीं से हुई फर्जीवाड़े की शुरुआत
वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी देने पर योगी ने जताया आभार
Kanpur: पार्क के कब्जे ढहाने पहुंचा केडीए का दस्ता, बुलडोजर के आगे लेटी महिलाएं...मिन्नतें करते दिखे अधिकारी, बैरंग लौटे