अयोध्या: दुष्कर्म पीड़िता के घर राजनीतिक दलों के नेताओं का लगा जमावड़ा, पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री से मिलायेंगे विधायक रामचंद्र

अयोध्या: दुष्कर्म पीड़िता के घर राजनीतिक दलों के नेताओं का लगा जमावड़ा, पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री से मिलायेंगे विधायक रामचंद्र

मिल्कीपुर/अयोध्या, अमृत विचार। जिले के खंडासा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद प्रशासन ने सख्त रूप अपना लिया है। खंडासा पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी शहनाज को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका साथी फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार के घर पहुँच रहे हैं। धीरे-धीरे राजनीतिक दलों के लोगों का आना पीड़ित परिवार के घर शुरू हो गया।

रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, महंत राजू दास, उषा रावत, नेहा सिंह आनंद, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनय कुमार रावत, सियाराम रावत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश यादव आदि लोगों ने पहुंचकर मामले में समुचित प्रशासनिक कार्रवाई का पीड़ित परिवार को भरोसा दिया।

cats

पीड़िता के घर पहुंचे रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी और पूरा मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में है। पीड़ित परिवार को जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलवाया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर जो भी सहायता होगी वो पीड़ित परिवार को दिलाई जाएगी। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की, उन्होंने परिवार को सुरक्षा और न्याय दिलाए जाने का भरोसा दिया। महंत राजू दास ने कहा कि इस तरह की घटना करने वाले लोगों की मानसिकता विकृत है और पूरे प्रदेश में इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा दे रहे हैं।

बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, जिलाध्यक्ष काकू पासी, रामगोपाल कोरी, चंद्र कुमार कोरी लल्लन कोरी के साथ दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिले। बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि भाजपा सरकार में इस तरह की घटनाओं की बाढ़ आ गई है उन्होंने मांग की  सरकार ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करे। पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से अहेतुक सहायता व सुरक्षा का पूरा भरोसा दिया जाना चाहिए। 

दुष्कर्म पीडिता के घर विद्युत आपूर्ति सुचारू करने की व्यवस्था

किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद उसके घर तक आज भी विद्युत व्यवस्था न होने पर प्रशासन के सख्त रुख अपनाये जाने के बाद पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गये। पावर कारपोरेशन के अभियंता मनोज कुमार शर्मा ने तीन लाइन मैनों के साथ पीड़िता के गांव पहुंचे और खम्भो की नाप जोख शुरू की। पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि 48 घंटे में पीड़ित परिवार के घर तक विद्युत सप्लाई की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:-कांग्रेस में शामिल होने से पहले विनेश फोगाट ने दिया भारतीय रेलवे से इस्तीफा, लिखा यह भावुक संदेश


ताजा समाचार

Unnao: एआरटीओ प्रवर्तन को पाकिस्तान के नम्बर से आई कॉल, फोन करने वाले ने कहा ये...सुनकर सहमे अधिकारी, जानिए पूरा मामला
Kanpur: एपी फैनी जमीन मामला: सलीम बिरयानी ने खोले कई गहरे राज; सफेदपोश समेत 12 नाम उजागर
चेतावनी बिंदु के पास पहुंच रहा है गंगा का जलस्तर : विधायक और डीएम ने 150 बाढ़ पीड़ियों को बांटी राशन सामग्री
100 से अधिक लोगों को मकान खाली करने की नोटिस : खलिहान और रास्ते की जमीन पर मकान बनाने का आरोप
Jalaun: जुआ खिलवाने में थानाध्यक्ष और 2 सिपाही निलंबित; 17 जुआरी भी गिरफ्तार, इतने लाख रुपये बरामद...
लखीमपुर खीरी: भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ाया