बरेली:शिक्षक हो तो ऐसा...दूर किया अशिक्षा का अंधकार, अब सारिका को मुख्यमंत्री देंगे पुरस्कार 

पढ़ाई छोड़ चुके 15 बच्चों को भी अभियान चलाकर दिलाया प्रवेश

बरेली:शिक्षक हो तो ऐसा...दूर किया अशिक्षा का अंधकार, अब सारिका को मुख्यमंत्री देंगे पुरस्कार 

बरेली, अमृत विचार। आलमपुर जाफराबाद के पथरा उच्च प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापक सारिका सक्सेना को शिक्षक दिवस पर गुरुवार को मुख्यमंत्री राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।

प्रधानाध्यापक नवाचार का प्रयास करती हैं और ई-कंटेंट तैयार कर बच्चों को आधुनिक तरीकों से पढ़ाती और सिखाती हैं। वह कई शैक्षिक गतिविधियां भी कराती हैं। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे जो 8वीं के बाद पढ़ाई नहीं कर पा रहे थे, उन्हें दोबारा से शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया और 15 से अधिक बच्चों का प्रवेश कराया।

सुपर 30 का ग्रुप बना कर बना रहीं आत्मनिर्भर
सारिका ने बताया कि निर्धन बच्चे आर्थिक तंगी के कारण प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी नहीं कर पाते हैं। ऐसे 30 छात्रों की आगे की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सुपर 30 ग्रुप बनाया गया है। इसकी वजह से राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में इस साल 11 छात्रों का चयन हो चुका है। इसके अलावा बच्चों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए प्रयोग आधार विज्ञान शिक्षण शुरू किया गया और स्कूल के दो छात्रों का चयन भी इन्स्पायर अवार्ड के लिए भी हो गया है। स्कूल में आसपास के करीब सात गांवों के बच्चे पढ़ने आते हैं। उन्होंने कोविड काल में आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों की 85 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह से भी जोड़ा।

सारिका पर सबको नाज
अपनी शिक्षक सारिका पर विभाग के अधिकारियों को भी नाज है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए प्रधानाध्यापिका का चयन होना पूरे विभाग के लिए गौरव की बात है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री के हाथों सारिका को पुरस्कार मिलेगा। 

ताजा समाचार

Unnao: एआरटीओ प्रवर्तन को पाकिस्तान के नम्बर से आई कॉल, फोन करने वाले ने कहा ये...सुनकर सहमे अधिकारी, जानिए पूरा मामला
Kanpur: एपी फैनी जमीन मामला: सलीम बिरयानी ने खोले कई गहरे राज; सफेदपोश समेत 12 नाम उजागर
चेतावनी बिंदु के पास पहुंच रहा है गंगा का जलस्तर : विधायक और डीएम ने 150 बाढ़ पीड़ियों को बांटी राशन सामग्री
100 से अधिक लोगों को मकान खाली करने की नोटिस : खलिहान और रास्ते की जमीन पर मकान बनाने का आरोप
Jalaun: जुआ खिलवाने में थानाध्यक्ष और 2 सिपाही निलंबित; 17 जुआरी भी गिरफ्तार, इतने लाख रुपये बरामद...
लखीमपुर खीरी: भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ाया