सिम्बायोसिस इंटरनेशनल विवि के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- शिक्षा प्रणाली में शोध को दिया जाए बढ़ावा

सिम्बायोसिस इंटरनेशनल विवि के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- शिक्षा प्रणाली में शोध को दिया जाए बढ़ावा

पुणे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि छात्र इतने सक्षम हो गए हैं कि वे अपने व्यक्तित्व और ज्ञान से देश-विदेश में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। राष्ट्रपति ने सिंबियोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, पुणे के दीक्षांत समारोह के अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए आशा व्यक्त किया छात्र नवाचार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग के माध्यम से प्रबंधन, स्वास्थ्य देखभाल, कानून, सामाजिक विज्ञान और अन्य क्षेत्रों में प्रभावी योगदान दे सकते हैं। उन्होंने छात्रों से देश के विभिन्न समुदायों और क्षेत्रों की संस्कृति और उनकी आवश्यकताओं को समझने का आग्रह किया। 

राष्ट्रपति ने छात्रों से कहा कि इस ज्ञान के आधार पर उन्हें सॉफ्टवेयर, स्वास्थ्य देखभाल उत्पाद और विपणन कार्य नीतियां बनानी चाहिए जो समाज के विकास में मदद करें, विशेष रूप से वंचित वर्गों के विकास में मदद करें और स्थिरता को भी बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि स्टार्ट-अप इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी पहल भी उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेंगी। 

सिम्बायोसिस इंटरनेशनल में अध्ययनरत लगभग 33,000 छात्रों में लड़के और लड़कियों की संख्या लगभग समान होने का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि नारी शक्ति की प्रगति न केवल नागरिकों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह देश के विकास का एक महत्वपूर्ण मापदंड भी है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त किया कि सिम्बायोसिस डीम्ड विश्वविद्यालय लैंगिक समानता को प्राथमिकता दे रहा है और लड़कियों की शिक्षा के लिए उचित वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। 

उन्होंने सभी शैक्षणिक संस्थानों से छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उनके लिए एक सुरक्षित और सहायक वातावरण का निर्माण करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को आधुनिक तकनीक के ज्ञान के साथ-साथ मूल्य आधारित शिक्षा उपलब्ध कराना भी सभी शिक्षण संस्थानों का लक्ष्य होना चाहिए। 

राष्ट्रपति ने सिम्बायोसिस विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों, संकाय सदस्यों और पूर्व छात्रों से शिक्षा प्रणाली में अनुसंधान को बढ़ावा देने का आग्रह किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी अनुसंधान को बढ़ावा देने पर बल दिया गया है। उन्होंने चिकित्सा सेवाओं में सुधार की दिशा में एक कदम ‘सिम्बायोसिस आरोग्य धाम’ की स्थापना की भी सराहना की। 

यह भी पढ़ें- सफाईकर्मियों ने उठाई मांग : दीपावली पर बोनस और भर्तियों की हो बौछार

ताजा समाचार

Kanpur: एपी फैनी कम्पाउंड की जमीन खरीद फरोख्त में पुलिस ने सलीम को उठाया...लेखपाल ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR
कुलदेवता मंदिर पर इस्लामिक झंडा लगाकर फोटो वायरल की
मुरादाबाद: ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली: विजय खुद भी कभी नहीं गया क्लास और मिल गई डिग्री, बस यहीं से हुई फर्जीवाड़े की शुरुआत
वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी देने पर योगी ने जताया आभार
Kanpur: पार्क के कब्जे ढहाने पहुंचा केडीए का दस्ता, बुलडोजर के आगे लेटी महिलाएं...मिन्नतें करते दिखे अधिकारी, बैरंग लौटे