Lucknow University: 16 सितंबर को आयोजित होगा दीक्षांत समारोह, के मुख्य अतिथि होंगे विजय पांडुरंग

Lucknow University: 16 सितंबर को आयोजित होगा दीक्षांत समारोह, के मुख्य अतिथि होंगे विजय पांडुरंग

लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ विश्वविद्यालय का 67 वां दीक्षांत समारोह 16 सितंबर को आयोजित होगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। समारोह में भारतीय कंप्यूटर वैज्ञानिक, आईटी लीडर और शिक्षाविद विजय पांडुरंग भटकर मुख्य अतिथि रहेंगे। विवि प्रशासन की ओर से समारोह की तैयारियां तेज कर दी गईं है।

सावन 2024 (33)

विवि के प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य अतिथि के लिए तीन नाम राजभवन को भेजे गए थे। जिसमें से विजय पांडुरंग भटकर को मुख्य अतिथि बनाने की सहमति प्रदान की गई है। विजय पांडुरंग को सुपर कंप्यूटिंग में भारत की राष्ट्रीय पहल के वास्तुकार के रूप में जाना जाता है। उन्होंने सुपर कंप्यूटर के विकास का नेतृत्व किया। उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और महाराष्ट्र भूषण से नवाजा जा चूका हैं। वर्तमान में देश के लिए एक्सास्केल सुपर कंप्यूटिंग विकसित करने पर काम कर रहे हैं। भटकर नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके हैं। उन्होंने 2012 से 2017 तक आईआईटी दिल्ली के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वर्तमान में वे भारतीय वैज्ञानिकों के एक गैर-लाभकारी संगठन विज्ञान भारती के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

भटकर का जन्म महाराष्ट्र के अकोला जिले के मुराम्बा, तालुका मुर्तिजापुर में एक महाराष्ट्रीयन परिवार में हुआ था। उन्होंने नागपुर विश्वविद्यालय, नागपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री प्राप्त की। एमएस यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा, वडोदरा से एमई की डिग्री और आईआईटी दिल्ली से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने 12 से अधिक पुस्तकों और 80 तकनीकी और शोध पत्रों का लेखन और संपादन किया है। कई विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोहों, अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय सम्मेलनों और सार्वजनिक समारोहों को संबोधित किया है। डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिली। 2014 में, उन्हें गुजरात प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से मानद पीएचडी और नागपुर विश्वविद्यालय से डी.लिट. की उपाधि से सम्मानित किया गया।

आज राज्यपाल करेंगी फार्मेसी भवन का लोकार्पण
लखनऊ विश्वविद्यालय के जानकीपुरम स्थित द्वितीय परिसर में नव निर्मित द्वार और फार्मेसी भवन का लोकार्पण सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। विवि के कुलपति प्रो आलोक कुमार राय ने बताया एनसीसी कैडेट व्यवस्था में भागीदार होंगे। गेट के अन्दर-बाहर आकर्षक रंगोली बनाई गई है। राज्यपाल को क्लास रूम और हर्बल गार्डेन के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ेः कोर्ट के आदेश का पालन किए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने घेरा केशव प्रसाद मौर्य का आवास

ताजा समाचार

Kanpur: एपी फैनी कम्पाउंड की जमीन खरीद फरोख्त में पुलिस ने सलीम को उठाया...लेखपाल ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR
कुलदेवता मंदिर पर इस्लामिक झंडा लगाकर फोटो वायरल की
मुरादाबाद: ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली: विजय खुद भी कभी नहीं गया क्लास और मिल गई डिग्री, बस यहीं से हुई फर्जीवाड़े की शुरुआत
वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी देने पर योगी ने जताया आभार
Kanpur: पार्क के कब्जे ढहाने पहुंचा केडीए का दस्ता, बुलडोजर के आगे लेटी महिलाएं...मिन्नतें करते दिखे अधिकारी, बैरंग लौटे