आज का राशिफल। 02 सितंबर, 2024

आज का राशिफल। 02 सितंबर, 2024

मेष     

आज अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। मौसमी बीमारियों के कारण आपको समस्या हो सकती है। बच्चों को लेकर आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन की समस्याओं का समाधान होगा। 

वृष

आज परिवार के लोग आपकी बातों का मजाक उड़ा सकते हैं। जिद्दीपन वाले व्यवहार से आपको बचना चाहिए। थकान और कमजोरी होने की संभावना है। दूसरों की बातों पर ज्यादा विश्वास न करें। विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। 

मिथुन

आज आपको अच्छे संपर्कों का लाभ अवश्य मिलेगा। छोटे भाई बहनों की उन्नति से आप प्रसन्न होंगे। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।  मार्केटिंग संबंधी कार्यों के लिए दिन अनुकूल है। 

कर्क

आज सोचे हुए कार्य समय पर पूर्ण हो जाएंगे। संपत्ति में आप धन निवेश कर सकते हैं। दिन प्रसन्नता और उत्साह से भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बातें शेयर करना उचित होगा। जूनियर्स का अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं।

सिंह

आज कानूनी मामलों में विजय मिल सकती है। सभी आवश्यक कार्य बिना बाधा के पूर्ण हो जाएंगे। वाणी में सौम्यता से आपको सम्मान मिलेगा। विरोधियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। संतान के रवैये से आप संतुष्ट रहेंगे।

कन्या

आज प्रेमी जन के साथ समय बिताएंगे। पेट में कब्ज और अपच की समस्या हो सकती है। आकस्मिक यात्रा की संभावना बन सकती है। शेयर मार्केट में संभल कर निवेश करें। रिश्तेदारों पर ज्यादा भरोसा करना उचित नहीं है।

तुला

आज घर में मेहमान आने के योग बन रहे हैं। प्रणय जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। गूढ़-गंभीर मुद्दों पर विमर्श करने की योजना बना सकते हैं। दूसरों की मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे। जॉब में आपके अधिकार बढ़ने की संभावना है।

वृश्चिक

आज लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करेंगे,जिसके सार्थक परिणाम भी आपको जल्द प्राप्त होंगे। छुपी हुई प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का विकास होगा। विरोधी आपके मित्र बन सकते हैं।

धनु

आज यदि यात्रा कर रहे हैं तो सामान के प्रति विशेष सावधानी रखें। अनावश्यक कार्यों के लिए अपना समय बर्बाद न करें। क्रोध और अहंकारी व्यक्तित्व के प्रदर्शन से आपको बचना चाहिए। संयम से काम लेंगे तो सफलता मिलेगी। 

मकर

आज दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। व्यापारियों को ग्राहकों के साथ अपने संबंध अच्छे रखने चाहिए। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। गलत कार्यप्रणाली से आपको बचना चाहिए। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान रखना पड़ेगा। आप शुभ कार्यों में धन खर्च करेंगे।

कुंभ

आज छोटी दूरी की यात्रा करने का विचार बनाएंगे। गले में इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। विवाहेतर संबंधों के कारण मुश्किलें पैदा होंगी। विरोधी आपका मजाक उड़ा सकते हैं। मन में अस्थिरता और तनाव की स्थिति रहेगी।

मीन

आज भविष्य के लिए आप बड़ी योजना बना सकते हैं। किसी मांगलिक कार्य में आप सम्मिलित हो सकते हैं। काम के प्रति एकाग्र रहेंगे। अचानक धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। 

 

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें