आज का राशिफल। 15 सितंबर, 2024

आज का राशिफल। 15 सितंबर, 2024

मेष

आज संपत्ति के लेन-देन से जुड़े मामले आसानी से सुलझ जाएंगे। अनावश्यक कार्यों से आपको बचना चाहिए। नए प्रोजेक्ट्स में काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप खाने को लेकर काफी शौकीन रहेंगे।

वृष

आज कई दिनों से रुके हुए काम दोबारा शुरू होंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। कानूनी विवादों में सफलता मिल सकती है। व्यापारिक यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव और समर्पण का भाव बढ़ेगा।

मिथुन    

आज खानपान में थोड़ी भी लापरवाही नुकसानदेह सिद्ध हो सकती है। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने परिवार में न होने दें। परिवार के किसी व्यक्ति के साथ आपका विवाद हो सकता है। लोग आपके ऊपर मिथ्या आरोप लगा सकते हैं।

कर्क

आज संतान के व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मन को शांत रखने के लिए मधुर संगीत की मदद ले सकते हैं। अपनी बातों को दृढ़तापूर्वक रखने से आपका काम आसानी से पूर्ण हो जाएगा।

सिंह 

आज गैरकानूनी मामलों में आपको उलझने से बचना चाहिए। उच्च अधिकारी के साथ आपके संबंध बहुत ही अच्छे रहेंगे। मित्रों का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत का शानदार परिणाम मिल सकता है।

कन्या

आज कार्यक्षेत्र में आप विस्तार कर सकते हैं। नई स्किल्स सीखने का प्रयास करेंगे। माता-पिता के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। बच्चों के साथ काफी समय बिताएंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। राजनीतिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं।

तुला

आज घरेलू मामलों में आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है। व्यापारियों के लिए दिन कुछ कमजोर रहने वाला है। अनुचित कार्यों को लेकर आप रुचि ले सकते हैं। आपके खर्चों में कमी आएगी। संतान की गलतियों पर पर्दा न डालें।

वृश्चिक

आज बुद्धि-विवेक से लिए गए निर्णयों से आपको काफी लाभ प्राप्त होगा। प्रेमी जन के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे। धार्मिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। भोग-विलास के लिए दिन बहुत ही अच्छा है।

धनु

आज पुरानी गलतियों को दूर करने का अवसर मिलेगा। कुछ रिश्तेदार आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण पेपर्स गुम हो सकते हैं। आप दिखावे के चक्कर में धन खर्च कर सकते हैं। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

मकर

आज आप अपने निर्णयों को प्राथमिकता दें। सभी काम योजनाबद्ध तरीके से करेंगे,जिसके कारण सभी काम तय समय पर पूर्ण हो जाएंगे। नए प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। व्यापार में उच्च आर्थिक लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको विजय मिल सकती है।

कुंभ

आज अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। ज्यादा सोच-विचार के कारण आपके काम प्रभावित होने की संभावना है। जीवनसाथी को आपने ऊपर भरोसा कम रहेगा। घर में थोड़ी परेशानी का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ संबंध प्रभावित हो सकते हैं।

मीन

आज अपने काम में पारदर्शिता बनाकर रखें। कुछ सामाजिक कार्य करने की मन में इच्छा जागृत होगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन काफी अच्छा है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपके मन में प्रसन्नता रहेगी।