आज का राशिफल। 07 सितंबर, 2024

आज का राशिफल। 07 सितंबर, 2024

मेष    

आज आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। पार्टनरशिप वाले कार्यों में आपको धन प्राप्त होगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। घर की नवीन वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। होटल कारोबारियों के लिए दिन बहुत अच्छा है।

वृष

आज नवीन वस्तुओं की खरीदारी करते समय सावधानी रखें। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। कुछ लोग आपके विषय में अफवाहें फैला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लोग आप पर निर्भर रहेंगे। इसके कारण आपके ऊपर दबाव रहेगा।

मिथुन 

आज प्रभावशाली लोगों की मदद से आपके काम बन सकते हैं। प्रेमी जन को प्रपोज करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। संतान की उन्नति से आप उत्साहित रहेंगे। मित्रों पर ज्यादा विश्वास न करें। शेयर मार्केट में संभल कर निवेश करें।

कर्क

आज बहस की स्थितियों से बचना चाहिए। गलत निर्णय होने से आपको नुकसान होगा। कोई पुराना मामला दोबारा उभर सकता है। पैतृक संपत्ति की समस्या दूर होगी। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है।

सिंह

आज पत्रकारों और लेखन कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। सहकर्मियों का उचित सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखें। शॉपिंग के लिए बाजार जा सकते हैं। आप रूठे मित्रों को मनाने में सफल रहेंगे।

कन्या

आज भावनात्मक मामलों को लेकर उलझ सकते हैं। समस्याओं का डटकर मुकाबला करें। व्यापार में विरोधियों से सावधान रहें। घर में आपसी सामंजस्य में कमी होगी। विद्यार्थियों को इच्छानुसार परिणाम मिलने में कठिनाई हो सकती है।

तुला

आज बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। कमीशन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। नए व्यवसाय को लेकर मित्रों से चर्चा कर सकते हैं आपकी मनःस्थिति काफी स्थिर रहेगी। अविवाहितों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। 

वृश्चिक

आज सहयोगी और रिश्तेदारों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। अचानक खर्च बढ़ने से मन परेशान हो सकता है। धन के लेन-देन में त्रुटि हो सकती है। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें।

धनु

आज आप कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं। जॉब में आपको उच्च पद मिल सकता है। व्यापार में उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। प्रेमी जन से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। बड़े भाई-बहनों से आपको मदद मिलेगी।

मकर

आज सहकर्मी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। आपको दृढ़ निश्चय के कारण सफलता मिलेगी। मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम है। व्यापार में अच्छी बढ़ोत्तरी हो सकती है। जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। किसी नई डील में धन निवेश कर सकते हैं।

कुंभ

आज व्यवसाय में आप कुछ जोखिम ले सकते हैं। परिवार में शुभ उत्सव होने की संभावना है। दिनचर्या काफी संतुलित रहेगी। आपकी व्यवहार कुशलता की लोग प्रशंसा करेंगे। आपके नए मित्र बन सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मीन

आज परिवार के लोगों से आप थोड़े नाखुश रहेंगे। दूसरों के मामलों को लेकर ज्यादा बहसबाजी न करें। राजनीतिक लोगों को थोड़ी परेशानी होगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव होने की संभावना है। अधिकारी वर्ग के लोग आपसे नाराज हो सकते है।