बहराइच में भेड़िए आतंक जारी: एक और मासूम बच्ची को बनाया निवाला, बुजुर्ग महिला घायल, ग्राणीणों में दहशत
लगातार क्षेत्र में भेड़िए कर रहे हमला, वन विभाग भी परेशान
भगवानपुर/बहराइच, अमृत विचार। जिले में भेड़िया का आतंक जारी है। भेड़िया ने सोमवार सुबह चार बजे हमला कर ढाई वर्षीय बालिका पर हमला कर निवाला बना लिया। वहीं महिला पर रात 12 बजे हमला कर घायल कर दिया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बहराइच जिले के महसी तहसील क्षेत्र में आम लोगों की सुरक्षा और भेड़ियों को पकड़ने के लिए विभिन्न जिलों की वन विभाग की 12 की टीम लगी हुई है। इसके अलावा दो कंपनी पीएससी जवानों के साथ पुलिस लगी हुई है। इसके बाद भी हमला हो रहे हैं। एक बार पुनः प्रतिदिन हमला होने लगा है।
हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम गरेठी गुरुदत्त सिंह पुरवा गांव निवासी अंजली (ढाई) वर्ष पर सुबह चार बजे भेड़िया ने हमला कर मार डाला। कुछ दूरी पर उसका शव बरामद हुआ। बालिका अपनी मां के पास सो रही थी। क्षत विक्षत शव बरामद होने पर परिवार में कोहराम मच गया।
उधर इसी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटिया के मजरा बाराबीघा गांव निवासी कमला देवी (60) पत्नी मोहन लाल पर आदमखोर भेड़िया ने हमला कर दिया। उसे सीएचसी में ले जाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 108 एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल में रात एक बजे भर्ती कराया गया है। महिला का इलाज चल रहा है। मासूम बालिका के शव को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:-Paris Paralympics 2024: PM मोदी ने पैरालंपिक पदक विजेताओं से संवाद कर दी बधाई, कहा- आप पर देश को है गर्व