Auraiya News: गेल डीएवी में क्लस्टर स्तर खेल कूद 2024 का रंगारंग आगाज...खिलाड़ियों ने खेल भावना से खेलने की ली शपथ

Auraiya News: गेल डीएवी में क्लस्टर स्तर खेल कूद 2024 का रंगारंग आगाज...खिलाड़ियों ने खेल भावना से खेलने की ली शपथ

औरैया, अमृत विचार। गेल डीएवी पब्लिक स्कूल में डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल का बुधवार को आरंभ हुआ। इस अवसर पर ओलंपिक मशाल जलाई गई और सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना से खेलने की शपथ ली। 

इस तीन दिवसीय टूर्नामेंट में खिलाड़ी बैडमिंटन, एथेलेटिक्स, योगा, खोखो, शतरंज जैसे अनेक खेलों में भाग लेंगे। यूपी के आठ डीएवी विद्यालयों के लगभग 300 खिलाड़ियों का जमावड़ा विद्यालय में हुआ है। ये स्पर्धाएं अंडर 14,17 और 19 आयु वर्ग में बालक और बालिकाओं की अलग अलग होगी। 

औरैया समाचार 2

इस अवसर पर डीएवी के क्लस्टर हेड असिस्टेंट रीजनल ऑफिसर आनंद स्वरूप सारस्वत ने गेल द्वारा विद्यालय को दी जा रही खेल एवं अन्य सुविधाओं की सराहना की। गेल इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक अजय त्रिपाठी ने देश में खेलों में निरंतर हो रही उन्नति का जिक्र करते हुए बताया कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डीएवी का खेलों के क्षेत्र में बड़ा योगदान है। जल्द ही गेल ऐसी सुविधाएं प्रदान करेगा जिससे राष्ट्रीय स्तर के आयोजन भी गेल गांव ने हो सकें। 

इस अवसर पर गेल के मुख्य महाप्रबंधक आर एस वेलमुरुगन, विपुल टैड, रवि शर्मा, अजय रावत, गेल मॉडल प्राचार्य सौभाग्य सिंह तोमर, डीएवी घाटमपुर प्राचार्या प्रियंका गौर तथा जितेंद्र पाठक ओ आई सी गेल दिबियापुर उपस्थित थे। प्राचार्या दीपा शरण ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया तथा स्मारिका भेंट की।

औरैया समाचार 1

बुधवार को हुए प्रमुख मुकाबलों में योग प्रदर्शन स्पर्धा में अंडर 14 गर्ल्स और बॉयस कैटेगिरी में डीएवी मॉडल स्कूल, गेल विहार ने बाजी मारी। वहीं बैडमिंटन स्पर्धा में अंडर 17 बॉयस और गर्ल्स में गेल डीएवी  ने डीएवी फर्टिलाइजर बबराला को सिंगल्स और डबल्स मुकाबलों में हराया। वहीं अंडर 14 मुकाबलों में बॉयस कैटेगिरी में डीएवी फर्टिलाइजर ने गेल डीएवी को हराया। गर्ल्स कैटेगिरी में गेल डीएवी सिंगल्स और डबल्स में विजेता रहा।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: 24 को आएंगी भारत-बांग्लादेश की टीमें, दो दिन करेंगी अभ्यास...इस दिन से शुरू होगा टेस्ट मैच

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें