CM Yogi आदित्यनाथ कल शहर में साढ़े तीन घंटे रहेंगे...इतने करोड़ की परियाजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

सीएम योगी आदित्यनाथ कल शहर में मौजूद रहेंगे

CM Yogi आदित्यनाथ कल शहर में साढ़े तीन घंटे रहेंगे...इतने करोड़ की परियाजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में गुरुवार को सीसामऊ उपचुनाव को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ शहर में साढ़े तीन घंटे मौजूद रहेंगे। उनके आने को लेकर कार्यक्रम प्रस्तावित हो चुका है। वह 412 करोड़ रुपये की 145 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इतना ही नहीं, चुन्नीगंज स्थित जीआईसी मैदान में होने वाले कार्यक्रम के दौरान मंच से 8000 छात्रों को टैबलेट देंगे। इसके अलावा रोजगार मेले में नौकरी और ऋण पाने वाले 1500 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देंगे।  

सीएम योगी आदित्यनाथ पांच-पांच लाभार्थियों को सम्मानित करने के बाद भाजपा पदाधिकारियों के साथ मर्चेंट चैंबर हॉल में बैठक करेंगे। कार्यक्रम स्थल में करीब 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

पांच प्रमुख परियोजनाएं, जिनका शिलान्यास होगा

1- जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान वार्ड का जीर्णोद्धार
2- चकेरी गौरिया पाली मार्ग फोर लेने व सुंदरीकरण कार्य
3- जाजमऊ नई चुंगी एसटीपी मार्ग का चौड़ीकरण
4- थाना अर्मापुर में 40 क्षमता का हाॅस्टल
5- थाना घाटमपुर में आवासीय भवन का निर्माण

पांच प्रमुख परियोजनाएं, जिनका लोकार्पण होगा

1- पनकी धाम क्रॉसिंग पर बना ओवरब्रिज
2- राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में हॉस्टल
3- सलेमपुर मार्ग पर बाला जी मंदिर से कर्वी तक सड़क
4- शेल्टर होम सुतरखाना का निर्माण
5- फुफुहार सुईथोक से बौसर तक सड़क निर्माण

नगर निगम के इन कार्यों की रखी जाएगी आधारशिला

-    4 करोड़ से भैरोघाट का सुंदरीकरण, 5 वार्डों में सामुदायिक केंद्र  निर्माण
-    वार्ड 66 में सामुदायिक केंद्र निर्माण- 201.50 लाख
-    वार्ड 4 में 3 सड़कों का सुधार - 212.80 लाख
-    वार्ड 81 में 2 सड़कों का सुधार - 77 लाख
-    वार्ड 15 में 2 सड़कों का सुधार - 91.10 लाख
-    वार्ड 4 में सामुदायिक केन्द्र निर्माण - 50 लाख
-    वार्ड 5 में सामुदायिक केन्द्र निर्माण - 25 लाख
-    वार्ड 37 में सामुदायिक केन्द्र निर्माण - 50 लाख
-    वार्ड 59 में सामुदायिक केन्द्र निर्माण - 227.30 लाख
-    वार्ड 75 में भैरोघाट का सुंदरीकरण 400.00 लाख
-    वार्ड 4,15,37,49,59,75 में 56 फुटपाथ व नाली का सुधार कार्य - 716.41 लाख
-    वार्ड 4 तथा 15 में सामुदायिक केंद्र का सुधार - 475 लाख
-    वार्ड 6 में नाला निर्माण - 27.03 लाख
-    वार्ड 4,5,15,32,37,49 में 8 शौचालयों का जीर्णोद्वार - 125 लाख
-    वार्ड 5,6,32,37,49,85 में 20 फुटपाथ व नाली का सुधार - 495 लाख
-    वार्ड 5,37 में चौराहों का सुंदरीकरण - 25 लाख

रूट डायवर्जन, सुरक्षा व्यवस्था सफाई और दीवारों पर पेटिंग 

एडीएम राजेश कुमार ने मंगलवार को मर्चेंट चैंबर हॉल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आने-जाने वालों मार्गों का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री की बैठक वाले दिन रूट डायवर्ट का प्लान बनाया। प्रशासन ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। नगर निगम ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रूट के फुटपाथ पर झाड़ियां साफ करके दीवारों पर वाल पेंटिंग शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें- Kanpur: सीडीआर के तकनीकी विश्लेषण के बाद होगा Avanish Dixit के सभी करीबियों का खुलासा, बड़े नाम आ सकते सामने

ताजा समाचार

Kanpur: एपी फैनी कम्पाउंड की जमीन खरीद फरोख्त में पुलिस ने सलीम को उठाया...लेखपाल ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR
कुलदेवता मंदिर पर इस्लामिक झंडा लगाकर फोटो वायरल की
मुरादाबाद: ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली: विजय खुद भी कभी नहीं गया क्लास और मिल गई डिग्री, बस यहीं से हुई फर्जीवाड़े की शुरुआत
वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी देने पर योगी ने जताया आभार
Kanpur: पार्क के कब्जे ढहाने पहुंचा केडीए का दस्ता, बुलडोजर के आगे लेटी महिलाएं...मिन्नतें करते दिखे अधिकारी, बैरंग लौटे