Kanpur: सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद; सेंट्रल आने-जाने वाले रास्तों में अतिक्रमण हटाने के निर्देश, ये ट्रेनें रीशेड्यूल...

Kanpur: सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद; सेंट्रल आने-जाने वाले रास्तों में अतिक्रमण हटाने के निर्देश, ये ट्रेनें रीशेड्यूल...

कानपुर, अमृत विचार। सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए नामित नोडल अधिकारियों ने आरपीएफ-जीआरपी, रेलवे कर्मियों की प्लेटफार्मों, आउटर और ओवरफुट ब्रिज पर ड्यूटी लगा दी है। स्टेशन आने-जाने वाले रास्तों पर ट्रैफिक पुलिस को व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। कर्मियों की ड्यूटी आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में लगेगी।
 
पुलिस भर्ती परीक्षा 23, 24, 25 और 30 व 31 अगस्त को है। इसके लिए नोडल अधिकारी के रूप में रेलवे से एसीएम संतोष कुमार त्रिपाठी व प्रशासन से एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार को नामित किया गया है। एसीएम ने बताया कि रेलवे कर्मियों, आरपीएफ व जीआरपी से एक-एक ड्यूटी आफिसर के नेतृत्व में कर्मचारियों की टीमें बनाई गई है। 

जिनकी ड्यूटी आठ-आठ घंटे के लिए लगेगी। स्टेशन के स्टालों पर खाना-पान की पर्याप्त व्यवस्था और साफ-सफाई के आदेश दिए गए हैं। डीसीपी ट्रैफिक आरती सिंह का पत्र लिखा है कि स्टेशन आने व जाने वाले रास्तों पर अतिक्रमण हटवाया जाए, ताकि अभ्यर्थियों के आवागमन में कोई परेशानी न हो। स्टेशन पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों के लिए साधन की व्यवस्था की जाए। मार्ग में वाहन निर्धारित स्थान पर ही खड़े हों। 

इन ट्रेनों को किया गया रीशेड्यूल

सेंट्रल स्टेशन से रायबरेली 04154 को शाम 4.30 की जगह 5.45 बजे चलेगी।

सेंट्रल स्टेशन से खजुराहो 04144 ट्रेन शाम 4.20 की जगह 5.20 बजे चलेगी।

सेंट्रल-टूंडला 04187 कोदोपहर 2.05 की जगह दोपहर 3.15 बजे चलेगी।

सेंट्रल-लखनऊ 04298 कोदोपहर 12.20 की जगह दोपहर 3 बजे चलेगी। 

इन ट्रेनों को मिलेगा विस्तार

सेंट्रल-फतेहपुर मेमू 04130, सेंट्रल से शाम 6.25 चलेगी, फतेहपुर रात 8.45 बजे पहुंचेगी। जरूरत पर सूबेदारगंज तक बढ़ाया जाएगा।

इटावा-सेंट्रल मेमू 04160 इटावा से शाम 6.25 चलकर सेंट्रल पर रात 8.45 बजे पहुंचेगी। जरूरत पर इसे लखनऊ तक चलाया जाएगा।

अलीगढ़-सेंट्रल मेमू 04190, अलीगढ़ से दोपहर 1.40 बजे चलकर शाम 7.45 बजे सेंट्रल पहुंचेगी। जरूरत पर बांदा तक चलाया जाएगा।

सेंट्रल-टूंडला मेमू 04187 को सेंट्रल से दोपहर 2.05 बजे चलाया जाएगा। रात 8.25 बजे मेमू टूंडला पहुंचेगी। इसे खुर्जा तक बढ़ाया जाएगा।

सेंट्रल स्टेशन-सूबेदारगंज 04182 सेंट्रल से दोपहर 2:50 बजे चलेगी। इस ट्रेन को जरूरत पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तक विस्तार दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Kanpur: सीएनजी चालित सिटी बसों की उम्र हुई पूरी; बनीं गले की हड्डी बनी, चल सकतीं न बिक सकतीं

 

ताजा समाचार

Kanpur: एपी फैनी कम्पाउंड की जमीन खरीद फरोख्त में पुलिस ने सलीम को उठाया...लेखपाल ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR
कुलदेवता मंदिर पर इस्लामिक झंडा लगाकर फोटो वायरल की
मुरादाबाद: ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली: विजय खुद भी कभी नहीं गया क्लास और मिल गई डिग्री, बस यहीं से हुई फर्जीवाड़े की शुरुआत
वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी देने पर योगी ने जताया आभार
Kanpur: पार्क के कब्जे ढहाने पहुंचा केडीए का दस्ता, बुलडोजर के आगे लेटी महिलाएं...मिन्नतें करते दिखे अधिकारी, बैरंग लौटे