बदायूंः इलाज के बहाने महिला से झोलाछाप ने किया दुष्कर्म, पीड़िता के देवर ने ग्लानि में की आत्महत्या, पुलिस पर ये आरोप...

बदायूंः इलाज के बहाने महिला से झोलाछाप ने किया दुष्कर्म, पीड़िता के देवर ने ग्लानि में की आत्महत्या, पुलिस पर ये आरोप...

बिसौली, अमृत विचार। एक झोलाछाप ने इलाज के बहाने महिला को नशे की गोलियां देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि शिकायत के बाद भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। जबकि इसी सदमे में महिला के देवर ने ग्लानि के कारण आत्महत्या कर ली। महिला ने पुलिस के बाद अब संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की है।

शनिवार को बिसौली के संपूर्ण समाधान दिवस में फैजगंज बेहटा क्षेत्र निवासी एक महिला पहुंची। महिला ने अधिकारियों से शिकायत करके बताया कि उसका पति व देवर दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते थे। कुछ दिन पहले महिला की तबीयत खराब हो गई थी। वह गांव में झोलाछाप की दुकान पर गई। 

झोलाछाप ने महिला से काफी देर तक बात की। बातों में महिला ने झोलाछाप को बताया कि उसका पति और देवर बाहर रहते हैं। आरोप है कि झोलाछाप ने इलाज के नाम पर महिला को नशे की गालियां खिलाईं। कुछ दिनों के बाद महिला ने उसकी दी हुई गोलियां खानी बंद कर दीं तो महिला का नींद आनी बंद हो गई। 

महिला झोलाछाप के पास गई और नींद न आने के बारे में बताया। झोलाछाप ने कहा कि जब भी नींद न आए और घबराहट तो तो उसे फोन कर दे। वह घर आकर दवा दे देगा। एक दिन महिला ने नींद न आने पर उसे फोन किया। झोलाछाप महिला के घर आया और नशे की गालियां खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना ली। 

महिला ने यह बात अपनी पति को बताई तो पति और देवर वापस लौट आए। सदमे की वजह से देवर ने आत्महत्या कर ली। शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। जिसके चलते महिला ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की। बिसौली कोतवाल ब्रजेश सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त नहीं हुई। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Hamirpur: महिला की हत्या करने पर तीन दोषियों को मिला आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया इतने रुपये का जुर्माना...

 

ताजा समाचार