कोलकाता मामले को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, लगाया यह बड़ा आरोप

कोलकाता मामले को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, लगाया यह बड़ा आरोप

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी में ‘‘हर घटना पर राजनीति करने का हुनर है।’’ कोलकाता में चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘भाजपा में हर घटना पर राजनीति करने का हुनर है। भाजपा में हर घटना से राजनीतिक लाभ लेने और दूसरों को बदनाम करने का हुनर है।’’ 

पत्रकारों से बातचीत से पहले अखिलेश यादव ने यहां स्वतंत्रता सेनानी महारानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। यह प्रतिमा यहां भाजपा के प्रदेश मुख्यालय के मुख्य द्वार के ठीक बाहर स्थित है। यादव ने कहा, ‘‘देश भर में किसी भी महिला के साथ कोई भी घटना दुखद है। इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। ममता बनर्जी खुद एक महिला मुख्यमंत्री हैं और वह कार्रवाई करेंगी। लेकिन, भाजपा के लोग राजनीति कर रहे हैं।’’ 

उप्र में आगामी उपचुनाव के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सपा प्रमुख ने दावा किया, ‘‘जब भी उपचुनाव होंगे, जनता भाजपा को हराएगी। यह अधिकारियों के माध्यम से चुनाव जीतना चाहते हैं, इसकी शिकायत समाजवादी पार्टी निर्वाचन आयोग से करेगी।’’ 

प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। चुनाव की तारीखें अभी घोषित नहीं हुई हैं। यादव ने आरोप लगाया, ‘‘हम यह नहीं भूल सकते कि भाजपा ने चुनावों में किस तरह काले धन का इस्तेमाल किया है। भाजपा भ्रष्ट लोगों और जुमलेबाजों का समूह बन गई है।’’ उन्होंने कहा कि देश के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि महंगाई कम हो और बेरोजगारों को रोजगार मिले। 

यह भी पढ़ें:-हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें मतदान और मतगणना की डेट

ताजा समाचार

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में कांस्य पदक जीतने पर पाकिस्तान के खिलाड़ियों को मिलेंगे 100 अमेरिकी डॉलर
उजली देवी मैया के दर पर आता रहूं हर बार : पूर्णिमा महोत्सव पर आयोजित भजन संध्या में झूमे भक्त
लखीमपुर खीरी: एसएसबी की महिला अधिकारी को फोन पर परेशान कर रहा कॉलर, रिपोर्ट दर्ज
हल्द्वानी: पश्मीना रजाई घोटाले मामले में फंसा नैनीताल दुग्ध संघ का पूर्व जीएम निर्भय नारायण
Kanpur: फजलगंज इंडस्ट्रियल एरिया की दुर्दशा, औद्योगिक विकास के कर्णधार खा रहे धक्के, उद्यमियों ने कही ये बात...
क्षमा करना और मांगना दोनों ही सर्वश्रेष्ठ : दिगंबर जैन मंदिर में सम्पन्न हुआ पर्युषण पर्व