National Film Awards : ऋषभ शेट्टी बने बेस्ट एक्टर, मनोज बाजपेयी और अरिजीत सिंह को भी मिला पुरस्कार

National Film Awards : ऋषभ शेट्टी बने बेस्ट एक्टर, मनोज बाजपेयी और अरिजीत सिंह को भी मिला पुरस्कार

नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (2022) के विजेताओं के नामों का ऐलान कर दिया। 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा नेशनल मीडिया सेंटर में की गई। वर्ष 2022 में विभिन्न भाषाओं में निर्मित सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्मों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जायेगा।बेस्ट फिल्म से लेकर बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस तक कई कैटेगिरी में इन अवॉर्ड्स की घोषणा की गई। 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार एक जनवरी से 31 दिसंबर, 2022 तक सेंसर बोर्ड द्वारा सर्टिफाइड फिल्मों को दिये गए हैं। 

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया है। उन्हें उनकी फिल्म ‘कांतारा’ के लिये बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। इस वर्ष की जूरी में फीचर फिल्म जूरी के अध्यक्ष, राहुल रवैल, नीला माधब पांडा, गैर-फीचर फिल्म जूरी की अध्यक्ष और गंगाधर मुदलैर, सिनेमा जूरी पर सर्वश्रेष्ठ लेखन के अध्यक्ष थे।ब्रह्मास्त्र के लिए अरिजीत सिंह को मिला बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला। स्पेशल मेंशन कैटेगरी में फिल्म 'गुलमोहर' के लिए मनोज बाजपेयी को पुरस्कार मिला है। 

मलयालम भाषा के नाटक आत्म ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता, जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान नित्या मेनन और मानसी पारेख ने साझा किया। पोन्नियिन सेलवन: 1 ने सर्वाधिक चार पुरस्कार जीते। तिरुचित्राबलम में नित्या मेनन और कच्छ एक्सप्रेस के लिये मानसी पारेख ने अवार्ड जीता। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार सूरज बड़जात्या को फिल्म उंचाई के लिये दिया गया।

वहीं सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार नीना गुप्ता को फिल्म उंचाईके लिये हीं दिया गया। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार पवन मल्होत्रा को फिल्म फौजी के लिये दिया गया। संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म कंतारा चुनी गयी। सर्वश्रेष्ठ डेब्यू का पुरस्कार प्रमोद कुमार को फिल्म फौजा के लिये मिला।

ये भी पढ़ें : VIDEO : 'काश! मैं भी लड़का होती...', आयुष्मान खुराना की कविता सुनकर भर आएंगी आपकी आंखें 

ताजा समाचार

Unnao: एआरटीओ प्रवर्तन को पाकिस्तान के नम्बर से आई कॉल, फोन करने वाले ने कहा ये...सुनकर सहमे अधिकारी, जानिए पूरा मामला
Kanpur: एपी फैनी जमीन मामला: सलीम बिरयानी ने खोले कई गहरे राज; सफेदपोश समेत 12 नाम उजागर
चेतावनी बिंदु के पास पहुंच रहा है गंगा का जलस्तर : विधायक और डीएम ने 150 बाढ़ पीड़ियों को बांटी राशन सामग्री
100 से अधिक लोगों को मकान खाली करने की नोटिस : खलिहान और रास्ते की जमीन पर मकान बनाने का आरोप
Jalaun: जुआ खिलवाने में थानाध्यक्ष और 2 सिपाही निलंबित; 17 जुआरी भी गिरफ्तार, इतने लाख रुपये बरामद...
लखीमपुर खीरी: भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ाया