Amroha News: फेरों से पहले दूल्हे के मोबाइल पर भेजे आपत्तिजनक फोटो व वीडियो, बिना दुल्हन के लौट गई बारात

दुल्हन के गांव के ही आरोपी युवक ने दूल्हे को दी धमकी, मंडप में मची अफरा-तफरी, युवती के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, बिना दुल्हन लौटी बरात

Amroha News: फेरों से पहले दूल्हे के मोबाइल पर भेजे आपत्तिजनक फोटो व वीडियो, बिना दुल्हन के लौट गई बारात

मंडप में फेरों की चल रही थी तैयारी, तभी दूल्हे के मोबाइल पर आ गिरे 'वीडियो मैसेज',

आदमपुर (अमरोहा), अमृत विचार। आदमपुर क्षेत्र में शादी के मंडप में बरात चढ़त के बाद फेरों से पहले दूल्हे के मोबाइल फोन पर दुल्हन का आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेज दिए गए। इसे देखकर दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। साथ ही दुल्हन के प्रेमी ने दूल्हे को फोन पर धमकी भी दी। मामला सुलझाने के लिए दोनों पक्षों की पंचायत हुई, लेकिन दुल्हा नहीं माना। दूल्हा बिना दूल्हन के बरात लेकर लौट गया। मामले में तहरीर के आधार पर प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह घटना थाना आदमपुर क्षेत्र के एक गांव की है। दरअसल, यहां के निवासी किसान की बेटी की मंगलवार को शादी थी। क्षेत्र के एक गांव से बरात आई थी। बरात चढ़त के बाद फेरों के लिए जैसे ही दूल्हा मंडप में पहुंचा तो उसके मोबाइल में व्हाट्सएप पर दूल्हन के कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो आए। दूल्हे ने फोटो व वीडियो देखे तो उसके होश उड़ गए। इस बीच गांव के ही युवक ने उसके मोबाइल पर कॉल करके धमकी दी। उसके बाद दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया।

दुल्हन के परिजनों ने वजह पूछी तो उसने फोटो व वीडियो दिखा दिए। यह देख दुल्हन के परिजन भी हैरत में रह गए। इस बीच मंडप में अफरा तफरी मच गई। लोगों को पता लगा कि फोटो व वीडियो भेजने वाला आरोपी युवक दुल्हन के गांव का ही रहने वाला है। इसके बाद गांव में पंचायत गई। दूल्हे को समझने का प्रयास किया, लेकिन उसने शादी से इनकार कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंच गया। दूल्हा व दुल्हन पक्ष के लोग थाने पर पहुंच गए। यहां भी दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन लौट गई। थाना अध्यक्ष शोकेंद्र बालियान ने बताया कि गांव के ही रहने वाले युवक ने दूल्हे के मोबाइल पर फोटो व वीडियो भेजे थे। लड़की के परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ये भी पढे़ं : अमरोहा: मामूली विवाद में युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, हालत गंभीर...मेरठ के लिए रेफर 

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें