मेरठ: Instagram पर किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर बेचा...6 लोगों ने किया दुष्कर्म, फिर कराई शादी 

मेरठ: Instagram पर किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर बेचा...6 लोगों ने किया दुष्कर्म, फिर कराई शादी 
demo image

मेरठ। सरुरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी इंस्टाग्राम के जरिए लव जिहाद के जाल में फंस गई। जब किशोरी घर से भागकर प्रेमी से मिलने पहुंची तो उसने शादी से इनकार कर दिया और चलता बना। इस दौरान सहारा देने के नाम पर एक ऑटो चालक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। फिर उसके बाद दो अन्य लोगों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

किस्सा यहीं खत्म नहीं हुआ, बागपत के रहने वाले दंपति किशोरी को अपने साथ ले गए और एक युवक के साथ मंदिर में शादी करा दी। इस बीच किशोरी को कई बार बेचा गया। वहीं पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही पीड़ित किशोरी को भी बरामद कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक, सरुरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी की इंस्टाग्राम के जरिए मेरठ के रहने वाले शाहिद हुई थी। इस दौरान बातों के सिलसिले के बीच दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। इस बीच बीते दिनों शाहिद ने किशोरी को घर भागकर मिलने के लिए बुलाया। जब किशोरी प्रेमी से मिलने पहुंची तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया।

इसके बाद किशोरी वापस घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी फुरकान नाम का ऑटो चालक आया और सहारा देने के नाम पर अपने साथ ले गया। जिसके उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर इसके बाद दो अन्य लोगों के साथ भेज दिया और उन्होंने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आखिर में बागपत के रहने वाले पति-पत्नी किशोरी को अपने साथ ले गए, पति ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद अपने साले राहुल से उसकी शादी करा दी।

जबकि इधर किशोरी के लापता होने पर परिजनों ने सरुरपुर थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने लड़की खोजबीन शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बागपत में बिनौली थाना क्षेत्र के जौहड़ी गांव तक पहुंच गई। जहां पुलिस को राहुल के मोबाइल में मंदिर में किशोरी के साथ शादी के फोटो और वीडियो मिले।

इसके बाद जब पुलिस ने राहुल पूछताछ की तो पूरी सच्चाई सामने आ गई। साथ ही गायब किशोरी भी बरामद हो गई। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने प्रेमी शाहिद, ऑटो चालक फुरकान, राहुल, प्रदीप, नीरज, साहिब और एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

ताजा समाचार

किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार.. गरीबों व भटके लोगों के लिए फरिश्ता बने सिपाही अमित कुमार, मिल रही प्रशंसा
बरेली : एल्डिको प्रबंधन का झील पर कब्जा करने से इन्कार
UP News: कारीगरों और उद्यमियों को मिलेगा रेशम रत्न सम्मान, जल्द करें अप्लाई और जीते ग्रैंड अवार्ड
भोपाल क्राइम ब्रांच ने कानपुर से इनामी को किया गिरफ्तार...15 करोड़ की धोखाधड़ी की, फर्जी इनवाइस व बिल के सहारे किया खेल
Women's T20 World Cup : रन आउट के विवादास्पद फैसले पर बोलीं सोफी डिवाइन- इससे भारत की लय गड़बड़ाई 
Mahant Yeti Narsimhanand: महंत यति नरसिंहानंद के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर रही भीड़ ने किया पथराव, 21 पुलिसकर्मी घायल