देवरिया: जिलाधिकारी के तबादले की मांग पर वकील अड़े, हड़ताल जारी

देवरिया: जिलाधिकारी के तबादले की मांग पर वकील अड़े, हड़ताल जारी

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में जिलाधिकारी के स्थानान्तरण की मांग को लेकर वकीलों की हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। सिविल कोर्ट बार एशोसिएशन के अध्यक्ष सिंहासन गिरी और कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों वकील जिलाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी तथा उनके स्थानान्तरण की मांग को लेकर प्रदर्शन किये। वकीलों ने कचहरी परिसर में सभा कर जिलाधिकारी के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली।

सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सिंहासन गिरी ने कहा कि जब तक जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह का यहाँ से स्थानान्तरण और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है, तब तक वकील अपना आन्दोलन जारी रखेंगे। देवरिया जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह के द्वारा देवरिया सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के साथ अशोभनीय बर्ताव को लेकर बस्ती बार एसोसिएशन के वकील भी आज न्यायिक कार्य से विरत हैं और जिलाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग किये हैं। आज सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने देवरिया कचहरी को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है और भारी मात्रा में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि 19 जून को सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सिंहासन गिरी अन्य पदाधिकारियों के साथ जिले के बरहज तहसील क्षेत्र ग्राम पुरैना शुक्ल निवासी जय शिव शुक्ल जो अधिवक्ता हैं। उनकी जमीन पर पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क निर्माण कराया गया है। अधिवक्ता शुक्ल मानना है कि पीडब्ल्यूडी द्वारा उनकी जमीन के कुछ हिस्सों में सड़क का निर्माण कर दिया है। इसी सम्बन्ध में वे अपने बार के कुछ लोगों के साथ जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह से मिलने जनता दर्शन में उनके चेम्बर में मिलने गये थे।

बताया जाता है कि इस मामले में अध्यक्ष गिरी द्वारा जिलाधिकारी से एक बार फिरसे उस जमीन की पैमाईश कराने की बात कही थी। जिस पर जिलाधिकारी भड़क गये और वकीलों को अमर्यादित तरीके से बालते हुए चेम्बर से बाहर जाने का निर्देश दे दिया था और इसी बात से नाराज वकील हड़ताल पर हैं।

ये भी पढ़ें -रायबरेली: पुरानी रंजिश में दो सगे भाइयों पर हमला, एक की मौत-दूसरा गंभीर

ताजा समाचार

Etawah: बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे प्राइवेट हॉस्पिटलों पर चला स्वास्थ्य विभाग का चाबुक; जिले में सील किए गए इतने हॉस्पिटल...
कासगंज: खतरे में देश के भविष्य! बिना फायर एनओसी के चल रहे स्कूल, प्रशासन मौन
Etawah: मत्स्य विभाग के कार्यालय में सूचना पट न देखकर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का चढ़ा पारा...CDO को जांच कराने के दिए आदेश
हल्द्वानी: पुलिस वाला बनकर की महिला से अश्लीलता, WhatsApp DP में अफसर की फोटो
UP News: डिजिटल अटेंडेंस को लेकर शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन, मांगे न मानने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी
बनबसा: भारत-नेपाल सीमा पर तीन दिनों से यातायात बंद