हाथरस सत्संग हादसा: आसपास के जिलों में हो रहा पोस्टमार्टम, कई अस्पतालों में भेजे गए घायल 

हाथरस सत्संग हादसा: आसपास के जिलों में हो रहा पोस्टमार्टम, कई अस्पतालों में भेजे गए घायल 

हाथरस, अमृत विचार। यहां सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव फुलराई, मुगल गढ़ी में बड़ा हादसा हुआ है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार पचास से ज्यादा लोगों के इस हादसे में मारे जाने की आशंका है। एक साथ इतनी संख्या में हुई लोगों की मौतों ने हर किसी को झकझोर दिया है। पोस्टमार्टम के लिए हाथरस के आसपास के जिलों का सहारा लिया जा रहा है। हाथरस, एटा, अलीगढ़ और आगरा तक शवों को पोस्टमार्टम हाऊस भेजा गया है। यहां के चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया गया है। कुछ घायल भी आगरा लाये गए हैं। वहां के हालात अभी काबू में नहीं है। मौके पर अभी लोग बेहोश पड़े हुए हैं। एंबुलेंस से लेकर लोडिंग ऑटो तक से घायलों और शवों को लेकर आया गया है। एटा, हाथरस में आला अधिकारी मौके पर हैं। एसएसपी राजेश कुमार सिंह अस्पताल में घायलों का हाल जानने के लिए पहुंच चुके थे। सीएमओ खुद भी चिकित्सीय व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं।

हाथरस में बड़ा हादसा हुआ है। यहां सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव फुलराई, मुगल गढ़ी में मंगलवार को भोले बाबा प्रवचन के दौरान मची भगदड़ में अभी तक 27 लोगों की मौत पुष्टि हुई है। जबकि कई घायल हुए हैं। एटा के सीएमओ डॉक्टर उमेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल लाया गया है। वहीं घायल महिला और बच्चों को इलाज के लिए एटा मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है।

053

दरअसल हाथरस जिले में भोले बाबा का सत्संग हो रहा था, सत्संग के समापन अवसर पर भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई लोग हताहत हुए हैं। अब तक इस घटना में 50 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं शामिल है। वहीं घायल महिलाओं और बच्चों को इलाज के लिए एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

हाथरस में हुए दर्दनाक हादसे का सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने दो मंत्रियों और अधिकारियों को फ़ौरन घटनास्थल पर जाकर जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने सभी घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। वहीं मिली जानकारी के अनुसार शवों के अस्पताल पहुँचने में और इजाफा होने की सम्भावना है।

ये भी पढ़ें -यूपी के हाथरस में सत्संग में मची भगदड़, 50 से ज्यादा के मरने की आशंका, सीएम ने मंत्रियों समेत अधिकारियों को किया रवाना