एटा-कासगंज लोकसभा के हार की हो रही समीक्षा- बोले मंत्री धर्मपाल सिंह

प्रदेश के पशुधन दुग्ध मंत्री ने अमृत विचार से की वार्ता

एटा-कासगंज लोकसभा के हार की हो रही समीक्षा- बोले मंत्री धर्मपाल सिंह

कासगंज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार चुनाव के बाद फुलफॉर्म में है। गुंडे माफियाओं पर शिकंजा कसा जा रहा है। विकास को गति दी जा रही है। पशुधन मंत्री शहर के आवास विकास कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पर पूजा अर्चना के बाद अमृत विचार से वार्ता क रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका फूला एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। 

अमृत विचार से वार्ता करते हुए पशुधन एवं दुग्ध मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को विकास का परियाय कहा जाए तो अतिशोक्ति नहीं है। लोकसभा चुनाव के दौरान विकास कार्य थम गए थे, लेकिन अब चुनाव संपन्न होने के बाद विकास कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए गुंडा माफियाओं पर कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र कर्मयोगी और प्रदेश में जन्मयोगी देश के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।

पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि एटा कासगंज लोकसभा सहित सभी हारी लोकसभा की सीटों की भारतीय जनता पार्टी गहन समीक्षा कर रही है। हार के कारणों पर गहनता से विचार विमर्श किया जा रहा है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि यदि पार्टी का कोई नेता भीतरघात का दोषी पाया गया तो उसके विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही होगी। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री मानपाल सिंह, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, मनोज सोलंकी, पूर्व विधायक अनीता लोधी मौजूद रही।

ये भी पढ़ें। कासगंज: पालिकाध्यक्ष ने उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखी मांग, तीर्थ नगरी के विकास का दिया भरोसा  

ताजा समाचार

Lucknow: 700 करोड़ गृहकर वसूली के लक्ष्य से दूर नगर निगम, जानें कैसे करेगा भरपाई
NZ vs AUS : बेथ मूनी-जॉर्जिया वोल का तूफानी अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराया 
राज्यसभा में कांग्रेस ने उठाया हाईकोर्ट के न्यायाधीश के आवास से नकदी बरामद होने का मुद्दा, जानिए क्या बोले धनखड़
Shahjahanpur: यात्रीगण कृपया ध्यान दें...एक मई के लिए हो गई ये ट्रेन कैंसिल, यात्रियों की बढ़ी मुश्किल!
बदायूं में जनसेवा केंद्र संचालक ने बनाया फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, आधार सेंटर ने किया अस्वीकृत
Bareilly: आश्रम के पुजारी की हत्या की कोशिश...आजीवन कारावास काटेंगे दो दोषी