अयोध्या: रामलला की पूजन प्रक्रिया में शामिल होंगे ट्रस्ट से प्रशिक्षित हुए 20 पुजारी

अयोध्या: रामलला की पूजन प्रक्रिया में शामिल होंगे ट्रस्ट से प्रशिक्षित हुए 20 पुजारी

अयोध्या, अमृत विचार। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की धार्मिक समिति के द्वारा पुजारी प्रशिक्षण में 20 पुजारियों के प्रशिक्षण की अवधि पूरा होने के बाद अब इन्हें रामलला की पूजन पद्धति में शामिल करने की तैयारी की जा रही है। एक जुलाई से सभी पुजारी अलग-अलग शिफ्ट में वर्तमान पुजारी के साथ शामिल होकर परंपरा का निर्वाह करेंगे। जिसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रशिक्षित पुजारियों को स्थाई पास भी जारी कर दिया है।
  
भगवान श्री रामलला के मंदिर के साथ-साथ परकोटे में 6, और राम जन्मभूमि परिसर स्थित शेषावतार मंदिर के साथ-साथ अन्य मंदिरों का भी निर्माण किया जा रहा है। जिसमें देवी देवताओं को भी विराजमान कराया जाएगा और उनके पूजन अर्चन के लिए भी पुजारी की नियुक्ति होगी। जिसको लेकर ट्रस्ट ने पुजारी प्रशिक्षण के लिए आवेदन निकला गया था। जिसमें 200 से बटुकों ने शामिल होने के लिए आवेदन किया था। जिसमें सिर्फ 20 बटुक ही निर्धारित मापदंड में खरे उतरे और उन्हें विशेष आचार्यों और रामानंद संप्रदाय से जुड़े संतों के बीच 6 माह प्रशिक्षण दिया गया। इन पुजारियों को अब एक जुलाई से 4 टोलियों में 6 घंटे की शिफ्ट में श्री रामलला की सेवा देनी होगी। 30 जून को प्रशिक्षित इन पुजारियों को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट नियुक्ति पत्र प्रदान कर देगा। 

बताते चले कि राम मंदिर में रामलला की सेवा के लिए पहले से ही 5 पुजारी नियुक्ति है। जिसमें से मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के साथ सहायक पुजारी में प्रदीप दास, अशोक उपाध्याय, प्रेमचंद त्रिपाठी, संतोष तिवारी है जो भगवान के मंगलाकाल से लेकर शयनकाल तक सभी परंपराओं को निभा रहे हैं। अब इन नए पुजारियों को भी इसके साथ जोड़ा जाएगा।

ये भी पढ़ें -सुलतानपुर: मौरंग लदा डंपर पेड़ से टकराया, चालक की मौत