नेल पेंट रिमूवर हो गया है खत्म तो न हों परेशान, घरेलू नुस्खें आएंगे नेल पेंट छुड़ाने के काम

नेल पेंट रिमूवर हो गया है खत्म तो न हों परेशान, घरेलू नुस्खें आएंगे नेल पेंट छुड़ाने के काम

अधिकतर लड़कियां अपने नाखूनों से बेहद प्यार करती है। इसकी वजह है कि हर लड़की की खूबसूरती में नाखून चार चांद लगाते हैं। नाखूनों की खूबसूरती को और भी खूबसूरत बनाने के लिए बाजार में तमाम रंगों की नेल पेंट उपलब्ध हैं। जिसका इस्तेमाल लड़कियां अपने आउटफिट के रंगों से मैच करके करती हैं। 

बहुत सी लड़कियां तो ऐसी भी है जो रोज नेल पेंट का इस्तेमाल करती हैं। इसके लिए उन्हें रोजाना नेल पेंट छुड़ानी भी होती है। नेल पेंट छुड़ाने के लिए नेल पेंट रिमूवर का उपयोग किया जाता है, जोकि बेहद कम दामों में आसानी से मिल जाती है। लिक्विड के साथ-साथ अब तो नेल रिमूवर वाइप्स भी बाजार में आ चुके हैं।

मगर सोचिए अगर आपको अर्जेंट कहीं जाना हो और नेल पेंट रिमूवर खत्म हो गया है या आप घर में कहीं रख कर भूल गई हैं तो ऐसे में आप क्या करेंगी। ऐसी ही परेशानी के चलते हम आपके लिए कुछ ऐसी ही घरेलू नुस्खें के बारे में बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आप बिना नेल पेंट रिमूवर के नेल पेंट रिमूव कर पाएंगी। तो चलिए आइए जानते हैं नेल पेंट रिमूवर करने के घरेलू नुस्खें...

नींबू और सिरका 
अक्सर हर घर में नींबू और सिरका तो मिल ही जाता है, इसका उपयोग आप क्लींजर के रूप में कर सकती हैं। इसके लिए पहले एक कटोरी में सिरका लें और उसमें कुछ बूंदे नींबू की मिलाएं और अब इसमें नाखूनों को कुछ देर डुबो कर रखें। इसके बाद आप रुई के इस्तेमाल से नेल पेंट को हटा सकती हैं।

02

गर्म पानी
नेल पेंट रिमूव करने के लिए सबसे आसान उपाय गर्म पानी का इस्तेमाल है। इसके लिए आपको बस अपने नाखूनों को गर्म पानी में डूबो कर रखना है। कुछ देर डुबो कर रखने के बाद रुई की मदद से नेल पॉलिश को साफ करें। 

03

टूथपेस्ट
हर किसी के घर में मौजूद टूथपेस्ट दांतों को चमकाने के साथ ही नेल पेंट को हटाने में भी मदद करता है। इसके लिए आपको टूथपेस्ट को अपने नाखूनों पर लगाकर रुई की मदद से धीरे-धीरे रगड़ना है। इससे आपके नाखून अच्छे से साफ हो जाएंगे।

 04

दूसरी नेल पेंट
ये सुनकर आपको अजीब लगेगा लेकिन अगर आप अपने नाखूनों से नेल पेंट को हटाना चाहती हैं, तो इसके लिए आप दूसरी नेल पेंट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए बस अपने नाखूनों पर नेल पेंट का एक कोट लगाना है और उसके बाद नेल पेंट को पेपर टॉवल से तुरंत साफ करे लें।

05

ये भी पढ़ें। Health Tips: मानसून में होने वाले रोगों से ऐसे करें बचाव, नहीं पड़ेगा बारिश से सेहत पर कोई असर