बाराबंकी: मुंडन संस्कार में भोजन करने से डेढ़ दर्जन लोगों की बिगड़ी हालत, मचा हड़कंप

निजी अस्पताल तो कुछ को महमूदाबाद सीएचसी में कराया भर्ती

बाराबंकी: मुंडन संस्कार में भोजन करने से डेढ़ दर्जन लोगों की बिगड़ी हालत, मचा हड़कंप

फतेहपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में मुंडन संस्कार में शामिल करीब डेढ़ दर्जन लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। अचानक देर रात से लोगों का पेट दर्द और दस्त शुरू होने से मौके पर हड़कंप मच गया। आनन फानन कुछ लोगों को निजी चिकित्सक के यहां भेजा गया, तो करीब आठ पीड़ितों को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया।

बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी कृष्ण पाल सिंह की पुत्री अंशी सिंह का गुरुवार को मुड़न संस्कार था। जिसमें शामिल होने दूर दराज के रिश्तेदार सहित गांव के लोग पहुंचे थे। रात के कार्यक्रम में उड़द की दाल, चावल, रोटी, दही बड़ा और सूखी सब्जी आदि बनी थी। रात करीब एक बजे से खाना खाने वाले लोगों का जी घबराने लगा तथा उन्हें उलटी, दस्त होने लगे। 

जिसके बाद लव सिंह 13, काव्य सिंह 7, वैशाली 26, अजय वीर सिंह 38, संदीप सिंह 25 और शिवराज सिंह 64 को पास के ही निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। वहीं गंभीर रूप से पीड़ित समरेंद्र 36, अमर राज सिंह 40, बबली 38, शिवानी सिंह 32, संदीप सिंह 27, मीना 45, प्रिंस 8 और प्रायांशी सिंह 15 को सीतापुर जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्स्कों ने प्राथमिक उपचार के बाद संदीप सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं बाकी मरीजों का इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: अद्भुत शक्ति का प्रतीक है फतेहपुर कस्बे का यह शमी वृक्ष, पांडवों ने छुपाए थे अपने अस्त्र-शस्त्र, दिलाता है महाभारत काल की याद

ताजा समाचार

UP Board Result 2025: लखनऊ में इंटरमीडिएट के आयुष कुमार मौर्य ने किया टॉप, हाईस्कूल में प्रगति गुप्ता, ऋतिश और सफल मिश्रा रहे टॉपर
UP बोर्ड परीक्षा में लकड़ियों का कमाल, 10वीं में 93.87% तो 12वीं में 86.37% रहा रिजल्ट
कोई भी पाकिस्तानी समय सीमा से अधिक भारत में न रुके, यह सुनिश्चित करें... अमित शाह ने सभी राज्यों के CM को फोन पर दिए निर्देश
Kaushambi: कौशांबी में प्रेमी युगल ने फंदा लगाकर कर दी जान, आठ मई को युवती की होनी थी शादी
UP Board result 2025: बरेली जेल के बंदियों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में दिखाई काबिलियत, प्रथम श्रेणी से हुए पास
नाबालिग से रेप के आरोपी की अस्पताल में मौत, पीड़िता के पिता समेत दो गिरफ्तार