Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति में आया आंशिक सुधार, 1.7 लाख लोग अब भी बेहाल

Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति में आया आंशिक सुधार, 1.7 लाख लोग अब भी बेहाल

गुवाहाटी। असम में मंगलवार को कम वर्षा होने के कारण प्रमुख नदियों का जलस्तर घटने से बाढ़ की स्थिति में आंशिक सुधार आया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस प्राकृतिक आपदा से 1.7 लाख लोग अभी भी बेहाल हैं। 

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि फिलहाल राज्य के बजली, बारपेटा, कछार, दारांग, गोलपाड़ा, कामरूप, करीमगंज, नगांव और होजाई जिलों में 1,70,377 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। रविवार को राज्य के इन नौ जिलों में दो लाख से अधिक लोग बाढ़ से बेहाल थे। 

अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को कछार में एक व्यक्ति की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो जाने के साथ ही इस साल बाढ़, भूस्खलन एवं आंधी के चलते अबतक कुल 40 लोगों की जान चली गयी है। एक सरकारी बुलेटिन में कहा गया है कि सबसे अधिक प्रभावित जिला करीमगंज है जहां 96,440 लोग बाढ़ के कारण परेशान हैं। कछार में 52,400 तथा दारांग में करीब 10,802 लोग बाढ़ से बेहाल हैं। 

राज्य के करीमगंज में कुशियारा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जबकि पिछले दो दिनों से वर्षा में कमी आने से अन्य बड़ी नदियों और उनकी सहायक नदियों का जलस्तर घटने लगा है। प्रभावित जिलों में 13,094 से अधिक लोगों ने 149 से अधिक राहत शिविरों में शरण ले रखी है।

बाढ़ के कारण राज्य में कम से कम 641 गांवों तथा 2,273.44 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ से प्रभावित अधिकतर जिलों में तटबंध, सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गये हैं। 

ये भी पढे़ं- लोकसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल करने का निर्णय मेरा नहीं, पार्टी का है : सुरेश

 

 

 

ताजा समाचार

मेरठ: वलीमा में महिलाओं से छेड़छाड़ पर बवाल...दो समुदाय के लोग भिड़े, जमकर मारपीट और तोड़फोड़ 
दिल्ली-हरियाणा में कांग्रेस और AAP के बीच गठबंधन की गुंजाइश नहीं: जयराम रमेश 
Kanpur: 25 हजार के इनामी को छुड़ाने पहुंचे भाजपा विधायक; समर्थकों संग मिलकर थाने में किया हंगामा, 'पुलिस मुर्दाबाद' के लगे नारे
मुख्यमंत्री योगी की प्रदेशवासियों से अपील, 20 जुलाई को 'एक पेड़ मां के नाम' लगाएं
कोरांव में मरीजों को नहीं मिल रहा समुचित इलाज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी-इमारत भी जर्जर  
'युद्ध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है, परिवर्तन को स्वीकार करने के लिए तैयार रहना होगा', बोले CDS अनिल चौहान