सरकार ने धारा 370 समाप्त कर डॉ. मुखर्जी के सपनों को किया साकार :जिलाध्यक्ष 

भाजपा ने डा. मुखर्जी की 71वां बलिदान दिवस 1900 बूथों पर मनाया

सरकार ने धारा 370 समाप्त कर डॉ. मुखर्जी के सपनों को किया साकार :जिलाध्यक्ष 

सुलतानपुर, अमृत विचार। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, भाजपा के प्रेरणापुंज व अखंड भारत के स्वप्नद्रष्टा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 71वां बलिदान दिवस जिले के 26 मंडल केन्द्रों व 1900 बूथों पर मनाया गया। इस दौरान भाजपाइयों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा की अगुवाई में भाजपाइयों ने नगर के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में डॉ मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए  कहा उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रीय एकता- अखंडता के लिए समर्पित रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 व 35ए को समाप्त कर डॉ श्यामा मुखर्जी के सपनों को साकार किया है। उनका ओजस्वी व्यक्तित्व देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने कहा कि डा. मुखर्जी ने राष्ट्र सेवा में अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया था। संचालन नगर महामंत्री प्रवीण मिश्रा ने किया। 

इस मौके पर सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रामचन्द्र मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष आनन्द जायसवाल, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेन्द्र प्रताप सिंह राणा, विजय त्रिपाठी, आलोक आर्या, बबिता तिवारी, अजय सिंह लीडर, गांधी सिंह, सभासद अफजल अंसारी, संदीप गुप्ता, रेनू सिंह, माधुरी मिश्रा, विनोद मिश्रा, सौरभ पांडे आदि रहे। 

ये भी पढ़ें -बलरामपुर: मार्ग दुर्घटना में बाइक चालक और महिला की मौत