UP में आपदा मित्र के रूप में तैनात होंगे होमगार्ड स्वयंसेवक, 42 हजार होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती होगी

मुख्यमंत्री का निर्देश, विभाग तैयार करे नियमावली

UP में आपदा मित्र के रूप में तैनात होंगे होमगार्ड स्वयंसेवक, 42 हजार होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती होगी

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश में अब आपदा मित्र के रूप में होमगार्ड स्वयंसेवक तैनात होंगे। इसके लिए 42 हजार होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड्स विभाग को शीघ्र नियमावली तैयार करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री शनिवार को सरकारी आवास पर विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क़ानून-व्यवस्था का विषय हो, आपदा काल हो या आम लोगों के सहयोग का अवसर, हर जगह होमगार्ड स्वयंसेवकों ने हर समय अपनी कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन किया है। होमगार्ड स्वयंसेवकों की सेवाभावना सराहनीय है। विभिन्न राज्यों में भी प्रदेश के होमगार्ड स्वयंसेवकों ने उत्कृष्ट कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 76 हजार से अधिक पूर्णकालिक होमगार्ड स्वयंसेवक हैं। लगभग 75 हजार ड्यूटी पर तैनात हैं। इनमें से प्रति वर्ष लगभग चार हजार होमगार्ड सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वर्ष 2033 तक 42 हजार से अधिक होमगार्ड सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

ऐसे में नई नियुक्ति की प्रक्रिया समय से पूरी कर लेनी चाहिए। दो चरणों मे 21-21 हजार होमगार्ड स्वयंसेवकों की तैनाती करने का लक्ष्य लेकर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में सेवारत होमगार्डों को आपदा मित्र का प्रशिक्षण भी कराया जाय। होमगार्ड स्वयंसेवकों की ‘फिजिकल फिटनेस’ के लिए उनकी साप्ताहिक ‘ड्रिल’ भी कराई जाय।

यह भी पढ़ें:-महिला सिपाही के संग रंगरेलियां मनाना डिप्‍टी एसपी को पड़ा भारी, योगी सरकार ने सीओ से फ‍िर बनाया सिपाही

ताजा समाचार

जम्मू कश्मीर: आतंकियों ने सेना के वाहन पर ग्रेनेड से किया हमला...4 जवान शहीद, मुठभेड़ जारी
Kanpur: आईसक्रीम गोदाम में पड़ा मिला कर्मचारी का शव, फैली सनसनी, परिजनों ने जताई यह आशंका...
रायबरेली: शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा, टूटा का दांत
Kanpur: पत्नी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, बोली- प्रेमजाल में फंसाकर की शादी, फिर किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का बना रहा दबाव
सुलतानपुर: मजरूह सुल्तानपुरी के स्मृति स्थल की अराजक तत्वों ने तोड़ी दीवार, समाजसेवियों ने सौंपा प्रशासन को ज्ञापन
बाराबंकी: भूत-प्रेत भगाने का दावा करते हैं मौलाना, जुटती है पीड़ितों की भीड़